जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग Hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम बात करेंगे सीमेंट के विषय में सीमेंट एक ऐसा पदार्थ है जिसके बिना हम घर ,पुल,सड़क आदि चीजों को बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकते है हमने सीमेंट का उपयोग तो बहुत किया है और आप अपने आस पास सीमेंट का प्रयोग होते हुए देखते भी है लेकिन क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया कि सीमेंट कैसे बनता है या फिर इसमें क्या मिला होता है कि यह बालू,ईट और गिट्टी को इतनी मजबूती से पकड़ लेता है
अभी तक हमने जितने लोगों से बात किया है उनका यह कहना है कि उनके मन में यह सवाल आया तो जरूर था लेकिन उन्होंने उसका जवाब जानने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं किया क्या आप भी इन्हीं लोगों में से हैं यदि हां तो आज के बाद आपका नाम इनके लिस्ट से बाहर होगा क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि सीमेंट कैसे बनता है उसमें क्या क्या मिलाया जाता हैं।
सीमेंट क्या है?
सीमेंट आधुनिक भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली प्राथमिक सामग्री है जिसका उपयोग ईटों और पत्थरो को जोड़कर दीवार बनाने, कंक्रीट की ढलाई करके पिलर ,बीम बनाने के लिए किया जाता है अब तो सीमेंट का उपयोग कलाकारी के क्षेत्र में भी किया जा रहा है। इसका सामान्य रंग हल्के सफेद व काले रंग का होता है सीमेंट सफेद ,काले और रंगीन भी होते है।सीमेंट कैसे बनता है?
सीमेंट बनाने के लिए सबसे पहले खदानों में से चूना पत्थर और मिट्टी को ट्रको या ट्रेन के द्वारा सीमेंट की फैक्ट्री में लाया जाता है यहां से कन्वेयर बेल्ट की सहायता से इसे चेंबर में पहुंचाया जाता है फिर उसे मिलाकर पानी से धोया जाता है ताकि उसमे मौजूद कचरा बाहर निकल जाए।इसके बाद इसे 1450°c डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर गर्म किया जाता है जिससे इसके नेचुरल कंपाउंड टूट कर अलग हो जाते हैं और एक नया पदार्थ बनता है जिसे खंगर या क्लिंकर कहते हैं।
अब इसके बाद में इसमें जिप्सम मिलाकर इसे बारीक पीस लिया जाता है. जिप्सम इसलिए मिलाते हैं ताकि पानी में भीगते ही सीमेंट सख्त ना हो जाए।
यदि सीमेंट में पानी डालते ही सीमेंट सख्त हो जाएगी तो हम इसे दीवार व ईटो पर सही से लगा भी नहीं पाएंगे।
इसके बाद सीमेंट को अच्छे से ठंडा करके इसकी पैकिंग की जाती है। और फिर इनको मार्केट में बेचने के लिए भेज दिया जाता है। जहा से हम इसे खरीद कर अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग में लेते हैं। वर्तमान में सभी कंपनियों के प्रति बोरी सीमेंट की कीमत जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।👉 Cement price today.
सीमेंट कितने प्रकार के होते है?
साधारण पोर्टलैंड सीमेंट।पोर्टलैंड पॉज़्ज़ोलाना सीमेंट।
रैपिड हार्डनिंग सीमेंट।
त्वरित सेटिंग सीमेंट।
लौ हीट सीमेंट।
सीमेंट का विरोध करने वाले सल्फेट्स।
उच्च एल्यूमिना सीमेंट।
सफेद सीमेंट।
रंगीन सीमेंट।
एयर एंट्रेनिंग सीमेंट।
विस्तारक सीमेंट।
हाइड्रोफोबिक सीमेंट।
क्वालिटी के आधार पर सीमेंट कितने प्रकार के होते हैं।
सीमेंट को क्वालिटी के आधार पर तीन श्रेणी में बांटा गया है ग्रेड-33 ग्रेड-43 ग्रेड-53 सीमेंट बनाने के एक महीने या २८ दिन बाद इसकी टेस्टिंग की जाती है तब इसकी श्रेणी का निर्धारण किया जाता है।सीमेंट की खोज किसने किया था।
सीमेंट की खोज “William Aspdin” ने सन 1824 में इंग्लैंड में किया था। इंग्लैंड में एक पोर्टलैंड नाम की पहाड़ी है जिसका रंग सीमेंट के जैसा ही है। इस कारण सीमेंट को “पोर्टलैंड सीमेंट” भी कहा जाता है। भारत में सीमेंट का उत्पादन सन 1913 से शुरू हुआ थासीमेंट के घटक/अवयव
कैल्शियम ऑक्साइड CaO 60-65%मिट्टी। Sio2 20-25%
एलुमिना। Al2O3 6-8%
Hagnesia HgO। 1.5-3%
आयरन ऑक्साइड। 2-4%
कैलशियम सल्फेट। CaSo4 (जिप्सम) 3-5%
सल्फर डाइऑक्साइड So2 1.5-2%
Alpalies 1%
उम्मीद है आपको सीमेंट कैसे बनता है पर हमारा ये लेख पसंद आया होगा और आपने सीमेंट कैसे बनता है के अलावा भी बहुत कुछ जाना होगा हमारा प्रयास जीओट है की हम आपको कम समय में अधिक अधिक से जानकारी दे पाए।
Cement kaise banta video
यदि आप हमसे सीमेंट से जुड़े या किसी और पदार्थ के विषय मे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमे अभी कमेंट करे हम आपका इंतजार कर रहे हैं
यदि आपको हमारा ये लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों और जानने वाले लोगों के साथ जरूर शेयर करें।
अभी तक हमारे साथ बने रहने के लिए और हमारे इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत आभार/धन्यवाद!
टिप्पणियाँ