Myntra कहा की कंपनी है। इसका मालिक कौन है।
जय हिन्द दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम जानेंगे कि Myntra kaha ki company और इसका मालिक कौन है तथा इसकी शुरुआत किसने और कब किया था।
जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है तो हमे Amazon, Flipkart और Myntra ही याद आते हैं। लेकिन वर्तमान में भारत की नंबर वन ईकॉमर्स प्लेटफार्म Amazon, flipkart नही बल्कि Myntra बन गई हैं। इसलिए हमे ये पता होना चाहिए कि myntra किस देश की कंपनी है। तो आइए जानते हैं।
।मुख्य बिंदु।
- नाम - Myntra
- प्रकार - ई कॉमर्स
- स्थापना - 2007
- संस्थापक - मुकेश बंसल
- CEO- नंदिता सिन्हा
- हेडक्वार्टर - बंगलौर कर्नाटक भारत
- वेबसाइट - www.myntra.com
Myntra kaha ki company? Myntra किस देश की कंपनी है?
Myntra एक ई-कॉमर्स भारतीय कंपनी है इसकी शुरुआत 2007 में B2B बिजनेस के रूप में हुई थी। किसकी वजह से शुरुआत में 2007 से 2010 तक यह केवल किसी बिजनेस कंपनी से मिले थोक के ऑर्डर को पूरा करती थी। जिसके लिए ये टी-शर्ट, मग, माउस पैड आदि बेचते थे।
B2B बिजनेस केवल सीजन में होता था साल में एक या दो बार जैसे दीपावली, होली पर या फिर नए साल पर बाकी दिन कंपनी के पास कोई आर्डर ही नहीं होता था। इसी परेशानी को दूर करने के लिए कंपनी ने 2011 में myntra कंपनी ने b2b बिजनेस से हटकर फैशन ई-कॉमर्स में प्रवेश किया और देखते ही देखते कंपनी भारत की नंबर वन फैशन ई-कॉमर्स कंपनी बन गई।
Myntra का मालिक कौन है? Myntra owner.
Myntra को मुकेश बंसल ने आशुतोष लवानिया और विनीत सक्सेना के साथ मिलकर बनाया था इसलिए उस समय Myntra कंपनी के मालिक यही लोग थे। लेकिन कंपनी की सफलता को देखकर 2014 में फ्लिपकार्ट ने Myntra को ₹2000 करोड़ में खरीद लिया।
2018 में अमेरिका की एक कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 72% हिस्सेदारी 1.07 लाख करोड़ में खरीद लिया इसलिए वर्तमान में myntra का सबसे बड़ा मालिक walmart है। उसके बाद फ्लिपकार्ट और मुकेश बंसल है।
Myntra सफल कैसे हुई? Success Story of Myntra.
2010 से पहले मिंत्रा b2b बिजनेस था लेकिन 2011 में कंपनी ने B2C बिजनेस में कदम रखा इस समय कंपनी के सामने चुनौती एथिक्स सेक्टर में पहले से ही कुछ दिग्गज कंपनियां थी जैसे अमेजॉन फ्लिपकार्ट और दूसरी चुनौती यह थी कि उस समय भारत में लोग ऑनलाइन शॉपिंग बहुत कम करते थे और ऑनलाइन पेमेंट करने से भी डरते थे।
इसलिए कंपनी में ऑन डिलीवरी का ऑप्शन दिया जिससे लोगों का भरोसा धीरे-धीरे इस पर होने लगा सारे जहां अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां अपने रिटर्न पॉलिसी को बहुत पठोर रखती थी और रिटर्न टाइम 1 हफ्ते से ज्यादा नहीं देती थी वही मिंत्रा ने एक महीने तक की रिटर्न पॉलिसी के साथ आई और लोगों के बीच में एक विश्वास पैदा किया।
तथा कंपनी ने उन लोगों के लिए भी सहूलियत प्रधान किया जिनके पास खरीदने के लिए इकट्ठे पैसे नहीं होते थे ऐसे कस्टमर के लिए कंपनी ने EMI का भी ऑप्शन उपलब्ध कराया।
इसी तरह के कई अन्य महत्वपूर्ण कदम मिंत्रा के द्वारा उठाए गए हैं जिसकी वजह से लोगों के बीच में कंपनी एक अच्छे ब्रांड के रूप मे जगह बनाने में कामयाब रही है।
Myntra का नया बिजनेस।
मई 2022 में मिंत्रा ने एक डिलीवरी सर्विस बिजनेस का भी स्थापना किया है जिसका नाम M-express है। मंत्र का दावा है की वह अपने डिलीवरी सर्विस के सहयोग से भारत के किसी भी जगह पर बुक किए गए ऑर्डर को 24 से 48 घंटे के अंदर आसानी से डिलीवर कर पाएगी।
टिप्पणियाँ