संसद क्या है। इसमें क्या होता हैं। संसद के अंग।

जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज के इस लेख में हम लोग जानेंगे कि संसद क्या है और इसमें क्या होता है तथा संसद के कितने अंग होते हैं उनका क्या नाम है और उनके क्या कार्य होते हैं तथा संसद का निर्माण कब हुआ कैसे हुआ किसने किया इसके बारे में भी जानेंगे इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ें ताकि संसद से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

संसद क्या है? भारतीय संसद।

sansad-kya-hai.

भारतीय संसद भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। अंग्रेजी में संसद को पार्लियामेंट कहा जाता है संसद न कोई व्यक्ति है और न ही कोई भवन है। भारतीय संसद के तीन अभिन्न अंग लोकसभा राज्यसभा और राष्ट्रपति है। लोकसभा राज्यसभा और राष्ट्रपति के सम्मिलित रूप को भारत का संसद कहते है। भारत में केवल संविधान के पास ही नए कानून बनाने का और पुराने कानून खत्म करने का अधिकार है।

भारतीय संसद के बारे में संविधान के अनुच्छेद 79 में बताया गया है संसद की जननी ब्रिटेन को कहा जाता है संसद शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया है। भारत की संप्रभुता वह अखंडता संसद में निहित है। संसद के दो सदन लोकसभ व राज्यसभा है।

लोकसभा और राज्यसभा सभा में चुनावी प्रक्रिया के तहत जाने वाले सदस्यों (नेता) को सांसद कहा जाता है। दिल्ली में जिस भवन में लोकसभा और राज्यसभा है उसे संसद भवन कहते हैं। संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के अलावा सेंट्रल हॉल व एक पुस्तकालय भी है।
parliament-building.

भारतीय संसद भवन का निर्माण लार्ड इरविन के शासन काल में सन 1921ई से 1927 ई के बीच में हुआ था भारतीय संसद और उसके आसपास के सभी भवने व मार्गो का निर्माण एडविन लुटियंस और बेकर ने किया था। यही कारण है कि आज भी दिल्ली के इस क्षेत्र को लुटियंस दिल्ली कहा जाता है।

संसद में क्या होता है? संसद के कार्य।

संसद में क्या होता है यह जानना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने आम तौर पर देखा है कि संसद में लोग हमेशा चिल्लाते रहते हैं या भाषण देते रहते है जिसकी वजह से संसद को स्थगित कर दिया जाता है। वास्तव मे ये बहस और भाषण संसद के दोनो सदनों लोकसाभ और राज्यसभा में होता है।

संसद में बिल लाया जाता है, कानून बनाया जाता है, संविधान में संशोधन किया जाता है, बजट पेश किया जाता है और सरकार के द्वारा किए गए कार्यों और वादों पर चर्चा किया जाता है तथा देश में चल रहे परिस्थितियों, समस्यायों, चुनौतियों पर चर्चा होती है।

संसद के प्रमुख अंग।

संसद के तीन अभिन्न अंग है।
  1. लोकसभा।
  2. राज्यसभा।
  3. राष्ट्रपति।
1. लोकसभा। 
संसद के तीन अंगो में पहले नंबर पर आता है लोकसभा इसके बारे में संविधान के अनुच्छेद 81 में बताया गया है। इसे निम्न सदन और जनता का सदन भी कहते हैं क्योंकि इसमें बैठने वाले सदस्यों को जनता खुद चुनाव में चुन कर भेजती है।

संसद भवन के एक हिस्से में लोकसभा भवन है जिसमें लोकसभा सदस्य बैठते हैं। लोकसभा सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है लोकसभा सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

लोकसभा में वर्तमान में 550 सीटें हैं 2020 से पहले लोकसभा में कुल 552 सीटें थी जिनमे से 2 एंग्लो इंडियन के लिए आरक्षित होती थी जिसे 2020 में 104 वे संविधान संशोधन के तहत खत्म कर दिया गया। वर्तमान में लोकसभा में 543 निर्वाचित सदस्य मौजूद हैं। 7 सीटें किसी कारण से खाली है।

जबकि नए संसद भवन में लोकसभा के लिए 888 सीटों का प्रबंध किया गया है क्योंकि आने वाले समय में लोकसभा के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

2. राज्यसभा
राज्यसभा संसद के तीन अंगो में से एक है भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्यसभा के बारे में बताया गया है किसी उच्च सदन कहा जाता है। राज्यसभा का भवन भी संसद भवन के अंदर ही है। राज्य सभा का सभापति उपराष्ट्रपति होता है।

राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए राज्यसभा में सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है। वर्तमान में राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं जिनमें से 233 सीटों पर सदस्य निर्वाचित किए जाते है और 12 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। शुरुआत में राज्यसभा में कुल 250 सीटें थी।

3. राष्ट्रपति।
राष्ट्रपति संसद का तीसरा अंग है भारत का राष्ट्रपति देश का संवैधानिक प्रधान होता है भारतीय संविधान के भाग - 5 अनुच्छेद 52 में भारत के राष्ट्रपति के बारे में बताया गया है। भारत के राष्ट्रपति के लिए अलग से एक राष्ट्रपति भवन है जिसे रायसीना हिल भी कहते है।

राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है राष्ट्रपति जब चाहे तब लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक बुला सकता है और भंग भी कर सकता है। राष्ट्रपति का का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। राष्ट्रपति किसी का भी सजा माफ कर सकता है चाहे वो फांसी ही क्यों न हों।

भारत का राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए राष्ट्रपति का निर्वाचन चुनाव आयोग करवाता है। इसमें लोकसभा राज्यसभा और राज्यों के विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेते हैं। 

भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का प्रमुख होता है बिना राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के युद्ध होना शुरू किया जा सकता है और ना ही खत्म।

योग्यता की योग्यता। भारत के राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना आवश्यक है। लोलसभ सदस्य की योग्यता होना चाहिए। केंद्र या राज्य में किसी भी लाभ के पद पर नही होना चाहिए।

संसद का इतिहास।

26 जनवरी 1950 भारत में संविधान लागू होने के बाद संविधान के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा प्रथम लोकसभा चुनाव 1951 - 1952 में करवाया गया जिसके बाद अप्रैल 1952 में भारतीय संसद अस्तित्व में आया।

संसद भवन को बनाने की जिम्मेदारी एडविन लुटियंस और हरबर्ट बेकर के ऊपर थी ये दोनो के ऊपर ही संसद भवन का आर्किटेक्चर तैयार करने की जिम्मेदारी थी। तो इन्होने 1912 1915 तक इसका डिजाइन तैयार किया जो की मध्य प्रदेश के चौसठ योगिनी मंदिर से मिलता है। इसका कारण ये है कि वो चाहते थे की इस बिल्डिंग में भारतीय आर्किटेक्चर और कल्चर को समाहित करके बनाया जाए।

इसके बाद सन 1921 से संसद भवन बनाने का काम शुरू हुआ और 1927 तक चला, लुटियंस और बेकर को केवल संसद भवन बनाने की जिम्मेदारी नहीं मिली थी बल्कि उसके आस पास के भी भवनों मार्गो को भी बनाने की जिम्मेदारी मिली थी जिसे उन्होंने पूरा किया।

वर्तमान में संसद की 17 वी लोकसभा चल रही है इसका कार्यकाल 2024 में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद भारतीय संविधान के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा 2024 में पुनः लोकसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

नया संसद भवन। New parliament house.

भारत का नया संसद भवन पुराने संसद भवन के पास में ही बनाया गया है। नया संसद भवन बनाने के कई कारण हैं।
1. पूरा संसद भवन ज्यादा पूरा हो गया है 100 साल अधिक।
2. लोकसभा और राज्यसभा में सीटों को बढ़ाने के लिए उसने पर्याप्त स्थान नही है।
3. भारत आजाद तो हो गया था 75 साल पहले ही परंतु हम आज भी अंग्रेजी के द्वारा बनाए गए बिल्डिंग से देश को चला रहे थे।
4. दिव्यांगो के लिए उपयुक्त नहीं था।
नए संसद भवन को टाटा कंपनी ने बनाया है इस प्रोजेक्ट का नाम सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट था। इसको बनाने में कुल ₹862 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं नए संसद भवन में लोकसभा के लिए 888 सीटें और राज्यसभा के 384 सीटें हैं।
new-parliament-house.

नए संसद भवन का आर्किटेक्चर Bimal patel ने तैयार किया है इन्होंने इससे पहले साबरमती रिवर फ्रंट, गुजरात हाई कोर्ट और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी डिजाइन तैयार किया है। ये गुजरात के रहने वाले हैं।

👇अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:👇

प्रश्न: संप्रभुता क्या होती है?
उत्तर: किसी भी व्यक्ति, संस्था, देश संप्रभुता उसके द्वारा स्वतंत्र रूप से बिना किसी दबाव के लिए जाने वाले फैसले को कहते हैं जिसे कोई और व्यक्ति संस्था या देश प्रभावित न कर सके।

प्रश्न: संसद में कितने सदस्य है?
उत्तर: वर्तमान में लोकसभा में 343 और राज्यसभा में 245 सदस्य है।

प्रश्न: संसद के कितने अंग है?
उत्तर: संसद के तीन होते हैं।
1. लोकसभा 
2. राज्यसभा 
3. राष्ट्रपति

प्रश्न: संसद के कितने सत्र होते हैं?
उत्तर: संसद में तीन सत्र होता है।
1. बजट सत्र - फरवरी से मई तक।
2. मानसून सत्र - जुलाई से सितंबर तक।
3. शीतकालीन सत्र - नवंबर से दिसंबर तक।


प्रश्न: संसद में कितने सदन होते हैं?
उत्तर: संसद के दो सदन होते हैं।
1. राज्यसभा 
2. लोकसभा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Train में RAC टिकट का मतलब क्या होता है। यह कब कन्फर्म होता है। RAC ka full form.

Train में कितने डिब्बे होते हैं। एक डिब्बे में कितनी सीट होती हैं।

ट्रेन में जनरल डिब्बे की पहचान कैसे करें।ऐसे पहचाने ट्रेन में जनरल डिब्बे को।

एक करोड़ में कितने जीरो होते है। How many zero in 1 crore.