जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज के इस लेख में हम लोग जानने वाले हैं कि FD kya hai अर्थात Fixed deposit क्या होता है। हम अपना FD कैसे करवा सकते हैं और हमें FD से क्या लाभ और नुकसान हो सकता है। इसके पहले वाले लेख में हम लोगों ने IPO के बारे में अच्छे से चर्चा किया था। FD को हमारे यहां सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि इसमें नुकसान होने की कोई संभावना नहीं होती है और इसकी प्रक्रिया भी बहुत आसान होती है तथा एफडी करवाने के लिए बहुत बड़े रकम की आवश्यकता भी नहीं होती है। और इसे आसानी से बैंक की मदद से कराया भी जा सकता है यही कारण है कि भारत में लोग एचडी को इतना ज्यादा पसंद करते हैं। FD क्या है? Fixed deposit in hindi. FD का फुल फॉर्म Fixed deposit होता है। जैसा कि आपको नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें एक निश्चित राशि को कहीं जमा करने की बात हो रही है। एचडी एक निश्चित राशि होती है जिसे आप किसी बैंक या किसी कंपनी को एक निश्चित ब्याज पर देते हैं। अर्थात यदि आप किसी बैंक या किसी कंपनी में अपने एक निश्चित धनराशि का एचडी करते हैं तो उसके बदले में वह बैं...