जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग
hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज की इस लेख में हम लोग जानेंगे कि
$1 में कितने रुपए होते हैं। हम लोगों के साथ कई बार ऐसा होता है कि कोई वीडियो देखते समय या फिर कोई नहीं किसी न्यूज़ में हमें किसी कंपनी या वस्तु का मूल्य डॉलर में बताया जाता है। जिसके बाद हम तुरंत ही सोचने लगते हैं कि
$1 में कितने रुपए होते होंगे।
आज हम आपकी समस्या का समाधान लेकर आए हैं इस लेख को पढ़ने के बाद आपको हमेशा पता रहेगा कि $1 में कितने रुपए होते हैं।
$1 में कितने रुपए होते हैं?
$1 कितने रुपए होते हैं यह फिक्स नहीं होता है अर्थात डॉलर और रुपए की कीमत बदलती रहती है। जब भारत आजाद हुआ था तो उस समय(1947) एक डॉलर की कीमत एक भारतीय रुपए थी जोकि बढ़कर अब वर्तमान में $1 में ₹82.22 हैं। आमतौर पर अमेरिकी डॉलर की कीमत भारतीय रुपए में ₹80 से ₹85 के बीच में ऊपर नीचे होती रहती है।
यदि आपको जानना है कि जब आप इस लेख को पढ़ रहे हैं उस समय डॉलर की कीमत कितनी है अर्थात $1 में कितने रुपए हैं तो आप गूगल पर $1 in inr लिखकर सर्च करेंगे तो सबसे ऊपर ही आपको दिखाई देगा कि वर्तमान में $1 में कितने रुपए हैं। या फिर आप इस लिंक पर क्लिक करके भी जान सकते हैं कि वर्तमान में $1 में कितने रुपए हैं।
वर्तमान में $1 की कीमत भारतीय रुपए में ₹82.22 हैं। तो इस हिसाब-
$5=441.10₹
$10=822.20₹
$15=1233.30₹
$20=1644.40₹
$25=2055.50₹
$50=4111₹
$100=8222₹
$1000=82220₹
$1 में कितने रुपए होंगे कैसे निर्धारित किया जाता है?
$1 में कितने रुपए होंगे यह भारत की अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की मांग पर निर्भर करता है। आज के समय में दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मांग सबसे ज्यादा होती है अमेरिका के पास विदेशी मुद्रा भंडार भी सबसे ज्यादा है यही कारण है कि डॉलर इतना महंगा और मजबूत हो गया है।
यदि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों का पर कैपिटा इनकम बढ़ेगा तो डॉलर की कीमत हमारे लिए कम हो जाएगी। हो सकता है कि $1 लेने के लिए हमें ₹30 या ₹40 देना पड़े। परंतु यहां तक पहुंचने के लिए हमें बहुत ज्यादा मेहनत करना पड़ेगा।
अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि यदि भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका की अर्थव्यवस्था के बराबर हो जाए तो क्या $1 ₹1 के बराबर हो जाएगा तो इसका जवाब है नहीं, क्योंकि जैसा कि हम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस करेंसी की मांग सबसे ज्यादा होती है उस करेंसी का दाम भी ज्यादा होता है। चुकी दुनिया के लगभग सभी देश व्यापार करने के लिए डॉलर का इस्तेमाल करते हैं इसलिए यह बहुत मुश्किल है, हां एक शर्त पर हो सकता है यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की मांग बढ़ जाए और भारत एक्सपोर्ट बढ़ा दे इंपोर्ट कम कर दे
$1 एक रुपए के बराबर हो जाए तो क्या होगा?
यदि $1 ₹1 के बराबर हो जाए तो हमें बहुत से फायदे और नुकसान होंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।
फायदे।
- हम विदेशों से सस्ते में समान खरीद पाएंगे।
- विदेशों में आना-जाना सस्ता हो जाएगा।
- विदेशी कर्ज चुकाने में फायदा होगा।
ननुकसान।
- भारत से बाहर जाने वाले सामान महंगी हो जाएंगी जिससे लोग किसी और देश से सामान खरीदना पसंद करेंगे।
- विदेशी निवेश कम हो जाएगा।
- भारत के बाजार में लगा विदेशी पैसा निवेशक निकालने लगेंगे जिससे आर्थिक मंदी आ जाएगी।
- बेरोजगारी बढ़ जाएगी।
निष्कर्ष।
निष्कर्ष के तौर पर हमला कर सकते हैं कि यदि अचानक से ₹1 $1 के बराबर हो जाता है तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी और बेरोजगारी दर बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी इस स्थिति से भारत को निकलने में दसको लग जाएंगे।
यदि $1 एक रुपए के बराबर होने की प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है तो इन सभी नुकसानों से बचा जा सकता है या फिर इन्हें कम किया जा सकता है और ऐसा तभी होगा जब भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा अर्थात जब हम इंपोर्ट लगभग ना के बराबर करेंगे और एक्सपोर्ट अधिक मात्रा में करेंगे।
अंत में आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को अपने किसी मित्र या जान पहचान के लोगों के साथ जरूर साझा करें।
अक्कसर पूछे जाने वाले प्रश्न!
प्रश्न - 1 रुपया में कितना डॉलर होता है?
उत्तर- $1 में ₹82.60 होता है तो इस इसाब से 1₹ में लगभग $0.019 डॉलर होगा।
प्रश्न - अमेरिका का ₹ 1 भारत में कितने रुपए के बराबर है?
उत्तर- अमेरिका की मुद्रा रुपया नहीं बल्कि डॉलर है और वहां का $1 डॉलर भारत के 82.62 रुपए के बराबर है।
प्रश्न - भारत का 1 रुपया पाकिस्तान में कितने रुपए के बराबर है?
उत्तर- भारत का ₹1 पाकिस्तान में 3.30 रुपए के बराबर है।
प्रश्न - दुनिया की सबसे महंगी करेंसी कौन सी है?
उत्तर- दुनिया की सबसे महंगी करेंसी कुवैती दिनार है जो कुवैत की मुद्रा है। 1 कुवैती दिनार में डॉलर होते हैं।
प्रश्न - कुवैत का ₹ 100 इंडिया का कितना होता है?
उत्तर- कुवैत की मुद्रा रुपया नहीं बल्कि दिनार है और एक दिनार में ₹268.86 रुपया होता है तो इस हिसाब से 100 कुवैती दिनार में ₹26886 रुपया हो जाएगा।
प्रश्न - अमेरिका का ₹ 100 भारत में कितना होता है?
उत्तर- अमेरिका की मुद्रा डॉलर है वहां रुपया नहीं चलता है अमेरिका का $100 भारत का ₹8222 के बराबर होगा।
प्रश्न - 2004 में 1 डॉलर की कीमत क्या थी?
उत्तर- 2004 में एक डॉलर की कीमत ₹46 थी
प्रश्न - दुनिया में भारत की करेंसी कौन से नंबर पर आती है?
उत्तर- दुनिया में रैंकिंग के हिसाब से भारत की करेंसी चौथे नंबर पर आती है।
प्रश्न - सबसे बड़ा नोट कौन से देश का है?
उत्तर- सबसे बड़ा नोट $100 का है इसे अमेरिका का फेडरल रिजर्व बैंक जारी करता है। भारतीय रुपए में इसकी कीमत लगभग ₹8000 होती हैं।
प्रश्न - दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौन सी है?
उत्तर- सबसे सस्ती करेंसी ईरान की रियाल है।
प्रश्न - दुनिया की सबसे कमजोर मुद्रा कौन सी है?
उत्तर- दुनिया की सबसे कमजोर मुद्रा ईरान की ईरानियन रियाल है। 1₹=516IRR होता है।
प्रश्न - दुनिया में सबसे ज्यादा कौन सा पैसा है?
उत्तर- दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा डॉलर के रूप में है
प्रश्न - दुनिया का सबसे सस्ता देश कौन सा है।
उत्तर- दुनिया का सबसे सस्ता देश पाकिस्तान है इसके बाद श्रीलंका और नेपाल आते हैं।
प्रश्न - दुबई में पैसे को क्या कहते हैं?
उत्तर- दुबई में पैसे दिरहम कहा जाता है। 1 दिरहम में ₹22.50 होता है।
प्रश्न - कौन सा देश भारतीय मुद्रा स्वीकार करता है?
उत्तर- नेपाल श्रीलंका बांग्लादेश भूटान रूस जैसे देश भारत की मुद्रा स्वीकार करते हैं।
टिप्पणियाँ