Amazon कहा कि कंपनी है। इसका मालिक कौन है।

जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज के इस लेख में हम लोग अमेजन कंपनी के बारे में जानेंगे जैसे कि अमेजन कहां की कंपनी है और इसका मालिक कौन है तथा इसकी शुरुआत कब हुई थी और किसने किया था। 

कुल मिलाकर कहने का अर्थ है कि आज के इस लेख में हम लोग Amazon company के इतिहास, भूगोल और भूत, वर्तमान तथा भविष्य के बारे मे जानेंगे। तो देर किस बात की है चलिए शुरुआत से शुरू करते हैं।

।मुख्य बिंदु।

  • कंपनी का नाम - अमेजॉन
  • स्थापना - 5 जुलाई 1994
  • देश - अमेरिका
  • संस्थापक - जेफ बेज़ोस
  • CEO - एंडी जैसी   
  • मुख्यालय - सिएटल, वॉशिंगटन
  • वेबसाइट - www.amazon.com

Amazon kaha ki company hai। अमेजॉन किस देश की कंपनी है।

amazon-kaha-ki-company-hai.

अमेजॉन अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी है अमेजन कंपनी का नाम अमेरिका के amazon जंगल के नाम पर पड़ा है। लोगों को ऐसा लगता है कि अमेजॉन केवल एक ऐसी कंपनी है जो केवल ऑनलाइन वस्तुएं बेचती है। जबकि वर्तमान में अमेजन वीडियो स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग, क्लाउड जैसे क्षेत्रों में एक बड़े ब्रांड के रूप मे भी जाना जाता है।

इसकी शुरुआत भले ही अमेरिका में हुई हो लेकिन आज विश्व के लगभग सभी देशों में Amazon अपना व्यापार करता है। उसके साथ साथ अमेजॉन अमेरिका की दूसरी ऐसी कंपनी है जो निजी क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार उपलब्ध कराती है।

दुनिया के जिन देशों में अमेजन कंपनी का बिजनेस है उन सभी देशों में यह एक रोजगार का साधन भी है। यही कारण है जिसकी वजह फोर्ब्स ने अमेजन को विश्व में सबसे अधिक रोजगार देने वाली कंपनी की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा है।

Amazon का मालिक कौन है। Amazon owner.

amazon-company-ka-maalik-kaun-hai.

अमेजॉन कंपनी के मालिक जेफ बेज़ोस है जो कि दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी भी है हालांकि कुछ दिन पहले तक यह दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में पहले स्थान पर थे। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति $128 billion-dollar है।

जेफ बेज़ोस का पूरा नाम जेफरी प्रेस्टन बेज़ोस है इनका जन्म 12 जनवरी 1964 में अमेरिका के न्यू मेक्सिको राज्य में हुआ था  इनके पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की डिग्री है। जेफ बेज़ोस के 4 बच्चे हैं।

जेफ बेज़ोस एक उद्यमी के साथ साथ एक अच्छे इन्वेस्टर तथा एक अंतरिक्ष यात्री भी है। उन्होंने 2021 में अपनी स्पेस एजेंसी ब्लू ओरिजिन के माध्यम से 106 km ऊपर तक अपने भाई के साथ अंतरिक्ष यात्रा किया था।

Jeff Bezos अमेजॉन के साथ साथ एक अंतरिक्ष यात्रा कराने वाली कंपनी Blue origin के भी मालिक है।

Jeff Bezos ने IMDB, the Washington Post, whole foods Market जैसे बड़ी कंपनियों को भी खरीद लिया है इसलिए इन सभी कंपनियों के मालिक भी जेफ बेज़ोस ही है।

अमेजन कंपनी की शुरुआत कब और कैसे हुई।

amazon-company-ki-sthapana.

जेफ बेज़ोस विज्ञान और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते थे इसलिए अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने पुराने बंद पड़े गैराज को अपनी प्रयोगशाला की तरह इस्तेमाल करते थे। यही पर वो अपने मन में आने वाले सभी विचारों को आजमाते थे।

इसी बीच 1994 में जेफ बेज़ोस न्यू यॉर्क में सीटल की यात्रा कर रहे थे यात्रा के दौरान ही उन्होंने Amazon कंपनी के बारे में सोचा और उसकी रूपरेखा तैयार की जब वे यात्रा पूरी करके अपने घर शीतल वापिस आए तो उन्होंने अपने उसी पुराने गैराज से इस प्रोजेक्ट पर  काम करना शुरू कर दिया। और इस तरह से जेफ बेज़ोस ने अपने एक कंप्यूटर के माध्यम से 5 जुलाई 1994 में अमेजन कंपनी को स्थापित किया।

ये वो समय था जब लोग तेजी से इंटरनेट और कंप्यूटर के बारे में जानना शुरू कर रहे थे। जेफ बेज़ोस अमेजन पर शुरुआती दिनों में केवल किताबें बेचा करते थे और ऑर्डर मिलने पर वो किताबो को डाक विभाग के जरिए उपभोक्ता तक पहुंचते थे।

इसके बाद अमेजन ने UK की कुछ किताबे बेचने वाली कंपनियो को खरीद कर अपने में मिला लिया और इसी तरह धीरे धीरे अमेजन बच्चो के खिलौने, कपड़े, जूते, चप्पल आदि सभी वस्तुएं बेचने लगा। और आज दुनिया में बिकने वाली सभी वस्तुओं को अमेजन पर खरीदा जा सकता है।

Amazon कंपनी के logo का क्या मतलब है।


अमेजॉन कंपनी के logo समझना बहुत ही आसान है क्योंकि इसमें amazon लिखा होता है और एक ऐरो a से z को जाता है जिसका मतलब होता है अमेजन पर a to z सभी चीजे आपको मिल जाएगी।

यही ऐरो smile 😊 को भी दर्शाता है जिसका मतलब होता है कि आपको अमेजन से खरीदारी करके खुशी मिलेगी। और अमेजन से जुड़े लोग हमेशा खुश रहते हैं।

अमेजॉन की सफलता का कारण। Success Story of Amazon.

Amazon की सफलता का मुख्य कारण जेफ बेज़ोस का लगन, मेहनत व दूरदर्शी सोच है। जिसके माध्यम से उन्हों ने अमेजन को एक छोटे से पुराने गैराज से शुरू करके दुनिया नंबर वन इ कॉमर्स कंपनी बना दिया।

जिस समय अमेजन शुरू हुआ था उस वक्त इस तरह की चीज एकदम नई थी इसलिए हर कोई इसे आजमाना चाहता था जिसकी वजह से यह बहुत तेजी से लोगो के बीच लोकप्रिय हो गया। हालाकि ऐसा करने कुछ साल का वक्त लगा।

Amazon की कमाई। How much Amazon earn.

Amazon की साल 2022 में कुल कमाई लगभग $514 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। इसके अनुसार एक महीने में अमेजन कंपनी $42.83 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई करती है।

यदि एक दिन की कमाई की बात करे तो अमेजन कंपनी एक दिन में $1.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई करता है।

यहां दिए गए आंकड़े साल 2022 की कुल कमाई के आधार पर है। अमेजॉन कंपनी की कमाई हर साल बढ़ती जा रही है इसलिए आने वाले सालों में कंपनी की कमाई और इजाफा होगा। यदि कंपनी इसी प्रकार अपना प्रदर्शन करती रही तो।

Amazon की सहायक कंपनियां। Subsidiary of Amazon.

amazon-ki-sahayak-companya.

हम केवल अमेजॉन ई कॉमर्स वेबसाइट के बारे जानते हैं जबकि वर्तमान में अमेजन की बहुत ही सहायक कंपनियां भी है जो amazon को लगातार आगे बढ़ने में मदद कर रही है। आइए जानते है इनके बारे 

  • Amazon Alexa
  • Amazon Appstore
  • Amazon Luna
  • Amazon Music
  • Amazon Pay
  • Amazon Prime
  • A9.com
  • AbeBooks
  • Amazon Air
  • Amazon Books
  • Amazon Fresh
  • Amazon Games
  • Amazon Lab126
  • Amazon Logistics
  • Amazon Pharmacy
  • Amazon Publishing
  • Amazon Robotics
  • Amazon Studios
  • AWS
  • Audible
  • Blink
  • Body Labs
  • Book Depository
  • ComiXology
  • Digital Photography Review
  • Eero LLC
  • Goodreads
  • Graphiq
  • IMDb
  • MGM Holdings
  • PillPack
  • Ring
  • Souq.com
  • Twitch Interactive
  • Whole Foods Market
  • Woot
  • Zappos
  • Zoox
इनमे से कुछ कंपनियों को अमेजन ने खुद बनाया है और बहुतों को खरीद लिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।👇

प्रश्न 1. अमेजॉन कंपनी भारत में कब आई?
उत्तर- जून 2013 में।

प्रश्न 2. अमेजॉन कंपनी की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 5 जुलाई 1994 में

प्रश्न 3. Amazon नाम कैसे पड़ा?
उत्तर- अमेजॉन जंगल के नाम पर।

प्रश्न 4. अमेजॉन कंपनी का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर- सिएटल, वॉशिंगटन, अमेरिका।

प्रश्न 5. अमेजॉन की एक दिन की कमाई कितनी है?
उत्तर- $1.42 बिलियन डॉलर।

प्रश्न 6. अमेजॉन 1 मिनट में कितना कमाता है?
उत्तर- 9 लाख 86 हजार डॉलर के करीब।

प्रश्न 7. अमेजॉन एक सेकंड में कितना कमाता है?
उत्तर- $16,435 अमेरिकन डॉलर।

प्रश्न 7. अमेजॉन कंपनी का सबसे बड़ा शेयर धारक कौन है?
उत्तर- जेफ बेज़ोस (9.8%)।

प्रश्न 8. जेफ बेज़ोस कौन है?
उत्तर- अमेजॉन कंपनी के मालिक और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी।

प्रश्न 9. अमेजॉन एक घंटे में कितना पैसा कमाता है?
उत्तर- $5 करोड़ 91 लाख डॉलर(₹485 करोड़ 16 लाख रुपए).

प्रश्न 10. भारत की नंबर वन इ कॉमर्स कंपनी कौन है?
उत्तर- अमेजॉन।

प्रश्न 11. जेफ बेज़ोस के पास कितना पैसा है?
उत्तर- $128 billion dollar. 

निष्कर्ष। Conclusion!
आज का यह लेख यही पर समाप्त होता है हमे उम्मीद है आपको Amzon company से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। जैसे कि अमेजन कहा की कंपनी है और इसका मालिक कौन है तथा एमजॉन एक दिन कितना कमाता है और भी बहुत कुछ, तो अंत में आपसे निवेदन है कि इस लेख अपने मित्रों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Train में RAC टिकट का मतलब क्या होता है। यह कब कन्फर्म होता है। RAC ka full form.

भारत की मोबाइल कंपनी कौन सी है? Indian mobile company list.

ट्रेन में जनरल डिब्बे की पहचान कैसे करें।ऐसे पहचाने ट्रेन में जनरल डिब्बे को।

एक करोड़ में कितने जीरो होते है। How many zero in 1 crore.