PCB Full form। PCB क्या है। कैसे बनता है। उपयोग। फायदे।
जय हिन्द दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज के इस लेख हम लोग जानेंगे कि PCB क्या होता है और PCB ka full form क्या होता है तथा इसे कैसे बनाया जाता है PCB board हमेशा हरे रंग का ही क्यों होता है और भी बहुत कुछ तो आइए शुरू करते हैं।
चूंकि pcb एक शार्ट फॉर्म है इसलिए अलग अलग क्षेत्र में इसके अलग अलग मतलब हो सकते है जैसे पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड को भी PCB कहा जाता है जिसका फुल फॉर्म Pakistan cricket board होता है लेकिन यहां पर हम इलेक्ट्रॉनिक्स के PCB की बात करेंगे।
PCB ka full form क्या होता है?
PCB का फुल फॉर्म printed circuit board होता है। हिंदी में पीसीबी का फुल फॉर्म मुद्रित परिपथ बोर्ड होता है।
PCB क्या है? PCB in hindi.
PCB विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक अवयवों को आधार देने के साथ साथ सरल व स्वच्छ परिपथ भी प्रदान करता है, जिससे उपकरण में दोष उत्पन्न होने की संभावना बहुत कम हो जाती है और दक्षता बढ़ जाती हैं तथा उपकरण छोटे व पतले तथा मजबूत बनते हैं।
PCB कैसे बनता है?
Step#1. PCB को बनाने के लिए सबसे पहले कंप्यूटर पर pcb डिजाइन सॉफ्टवेयर जैसे Altium, Easy EDA, Autodesk Eagle आदि का उपयोग करके पीसीबी का सर्किट तैयार किया जाता है। फिर इस डिजाइन को एक पेन ड्राइव में डाला जाता है जिसे गर्बर फाइल कहा जाता है यह पीसीबी का 3D डिजाइन होता है।
Step#2. गर्बर फाइल तैयार होने के बाद कॉपर क्लैड बोर्ड को साफ करके ड्रिलिंग मशीन से उसमें रासिस्ट्रेशन होल किया जाता है ये होल्स pcb के चारों कोने पर होते हैं इनमें पेंच लगाकर पीसीबी को हार्डवेयर में फिट किया जाता है।
Step#3. अब गर्बर फाइल के अनुसार ड्रिलिंग मशीन कॉपर क्लैड बोर्ड पर आवश्यकतानुसार पूरे बोर्ड में जहां आवश्यकता होती है वहां छेद करती है। इसके बाद इस बोर्ड को अच्छी तरह से साफ किया जाता है।
Step#4. अब गर्बर फाइल का इस्तेमाल करके अल्ट्रा वायलेट किरणों के माध्यम से एक रेसिस्टिव मास्क तैयार किया जाता है और इसे कॉपर फ्लैट बोर्ड के ऊपर चिपका देते है।
Step#5.कॉपर फ्लैट बोर्ड पर रेजिस्टिव मास्क लगाने के बाद इसे 60°c से 120°c के एल्कलाइन सॉल्यूशन में डुबाया जाता है इससे कॉपर फ्लैट बोर्ड का जो हिस्सा रजिस्टीव मास्क से नही ढका है वहा से कॉपर की परत हट जाती हैं इस प्रक्रिया को एचिंग कहा जाता है।
Step#6. एचिंग के बाद रेजिस्टिव मास्क को भी धो दिया जाता है जिससे कॉपर फ्लैट बोर्ड पर सर्किट साफ दिखाई देने लगती हैं। फिर इसे एक स्कैनर मशीन में चेक करने के लिए भेजा जाता हैं जहां पर बोर्ड में किसी प्रकार के दिक्कत होने पर उन्हें यही से अलग कर दिया जाता है।
Step#7. अब इस बोर्ड पर ग्रीन मास्क या सोल्डर मास्क लगाया है जो इंसुलेटिंग प्रकृति का होता है और इस पर सोल्डिंग मैटेरियल नही चिपकता है जिससे शॉर्ट सर्किट होने संभावना खत्म हो जाती है। साथ में ये बोर्ड को मजबूती भी प्रदान करता है।
Step#8. ग्रीन मास्क लगाने से छिद्र के एज भी ढक जाते हैं जहां कंपोनेंट्स को कनेक्ट करना होता है इसलिए एज पर केमिकल लगाकर वहा से ग्रीन मास्क को हटा दिया जाता है।
Step#9. आखरी में बोर्ड पर लोगो, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के सिंबल, तथा उनके नाम, वोल्टेज, प्लस, माइनस, मार्किंग लाइन आदि को PCB के ऊपर प्रिंट किया जाता है। प्रिंटिंग प्रक्रिया के बाद PCB पूरी तरह से उपयोग करने के लिए तैयार हो जाता है।
PCB कितने प्रकार के होते हैं? Types of PCB.
1. सिंगल-साइडेड पीसीबी: सिंगल-साइडेड पीसीबी पीसीबी का सबसे सरल प्रकार है, और इसमें इंसुलेटिंग सब्सट्रेट के एक तरफ प्रवाहकीय सामग्री (आमतौर पर कॉपर) की एक परत होती है। ये PCB आमतौर पर साधारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उपयोग किए जाते हैं।
प्रत्येक प्रकार के पीसीबी की अपनी अनूठी विशेषताएं होती हैं, और पीसीबी का प्रकार डिजाइन किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की विशिष्ट आवश्यकताओं पर निर्भर करती है।
PCB के फायदे। Advantage of PCB.
- पीसीबी इलेक्ट्रॉनिक घटकों को जोड़ने के लिए एक कॉम्पैक्ट और कुशल तरीका प्रदान करते हैं।
- PCB इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उचित कामकाज को सुनिश्चित करते हुए उच्च स्तर की विश्वसनीयता और स्थिरता प्रदान करते हैं।
- Pcb को विशेष आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है, जैसे उच्च गति डेटा ट्रांसमिशन या उच्च-घनत्व इंटरकनेक्ट।
- Pcb को कम लागत पर बड़ी मात्रा में निर्मित किया जा सकता है।
- पीसीबी पर्यावरण के अनुकूल हैं क्योंकि उन्हें रीसाइकल करके पुन: उपयोग किया जा सकता हैं।
- पीसीबी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को छोटा बनाने में मदद करता है, जिससे उपकरण अधिक पोर्टेबल और उपयोग में सुविधाजनक हो जाते हैं।
PCB के नुकसान। Disadvantage of PCB.
- वैसे तो पीसीबी के ज्यादा नुकसान नहीं है फिर भी इसके कुछ मुख्य नुकसान है। आइए जानते हैं इनके बारे मे:
- PCB डिजाइन और निर्माण के लिए उच्च तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है।
- PCB के निर्माण में उपयोग होने वाले धातुओं, केमिकल और प्रक्रियाओं के कारण पर्यावरण व वर्कर पर असर पड़ता है।
- PCBs के निर्माण में समय लगता है।
- PCBs के निर्माण के लिए उच्च तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होने के कारण इसके निर्माण और अनुरक्षण की लागत अधिक हो जाती है।
- PCB के निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल संयंत्रों के कारण वर्कर के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
PCB का उपयोग। Use of PCB.
पीसीबी का उपयोग आज के समय में हर प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में किया जाता है क्योंकि इनके उपयोग से करण का साइज बहुत छोटा और आकर्षक हो जाता हैं।
पीसीबी का उपयोग करने का मुख्य कारण है परिपथ को सरल व सुरक्षित बनाना होता है।
पीसीबी के उपयोग से ही आज मोबाइल फोन इतने पतले और आकर्षक हो पाए हैं।
Q.) कॉपर फ्लैट बोर्ड क्या है?
इंसुलेटेड फाइबर ग्लास के ऊपर कॉपर की पतली परत होती है।
Q.) गर्बर फाइल क्या होता है?
सीबी बनाने से पहले कंप्यूटर पर उसका सर्किट तैयार किया जाता है साकिर तैयार होने के बाद इसे एक फाइल के रूप में पेन ड्राइव में डाला जाता है इसी को गर्बर फाइल कहते हैं इसमें pcb के सर्किट का 3D डिजाइन होता है।
Q.) Pcb हरे रंग का क्यों होता है?
पीसीबी को धूल, मिट्टी, पानी, गर्मी और शॉर्ट सर्किट से बजाने के लिए
Q.) एचिंग क्या है?
कॉपर फ्लैट बोर्ड पर रजिस्ट्रीव मास्क लगाने के बाद केमिकल में डूबाया जाता है जिससे बोर्ड के बाकी हिस्से पर जहां रजिस्ट्रीव मास्क नहीं है वहां का कॉपर सलूशन में घुल जाता है इसे ही एचिंग कहा जाता है।
Q.) रेसिस्टीव मास्क क्या होता है?
पीसीबी का सर्किट विशेष प्रकार के पेपर पर अल्ट्रावॉयलेट किरणों के माध्यम से प्रिंट किया जाता है जिसे कॉपर कीबोर्ड पर चिपका दिया जाता है इसे ही रजिस्टिव मास्क कहा जाता हैं
Q.) Pcb के अन्य full form क्या क्या है?
Pcb: physics chemistry biology.
Pcb: pollution control board.
Pcb: press control board.
Pcb: power control board.
टिप्पणियाँ