सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Backlink क्या है? High Quality backlink कैसे बनाए? इसके क्या फायदे हैं

जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज के इस लेख में हम लोग जानेंगे कि बैकलिंक क्या होता है और यह कितने प्रकार का होता है साथ में हम लोग यह भी जानेंगे की अपने वेबसाइट के लिए हाई क्वालिटी बैकलिंक कैसे बनाएं।

बैकलिंक क्या है? Backlink in hindi.

backlink-kya-hai.

बैकलिंक एक ऐसा लिंक होता है जिसपर क्लिक करके किसी और के वेबसाइट का विजिटर आपकी वेबसाइट पर आता है। या फिर आपके वेबसाइट से किसी और के वेबसाइट पर जाता है। यदि आपने Backlink बनाया है तो विजिटर आपके वेबसाइट पर आएगा अगर आपने बैकलिंक दिया है तो विजिटर आपके वेबसाइट से उसके वेबसाइट पर जायेगा जिसको आपने बैकलिंक दिया है।

आइए इसको उदाहरण से समझते हैं: मान लीजिए कि आपकी एक वेबसाइट है question.com और आपके मित्र की वेबसाइट है answer.com, आप अपनी वेबसाइट पर केवल प्रश्न लिखते हैं और आपका मित्र अपनी वेबसाइट पर आपके सभी प्रश्नों का उत्तर लिखता है।

अब मान लीजिए आपका मित्र चाहता है कि जो लोग आपकी वेबसाइट question.com पर प्रश्न पढ़ रहे हैं उन्हें उस प्रश्न का उत्तर अपनी वेबसाइट answer.com पर दिखाए तो इसके लिए उसे आपकी वेबसाइट में एक लिंक देना होगा जिस पर क्लिक करके लोग उसकी वेबसाइट पर जाएंगे इसे ही बैंकलिंक कहा जाता है।

यह बैकलिंक आप अपनी वेबसाइट में किसी प्रश्न के नीचे यह लिखकर देंगे कि इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें। और वहां आपके मित्र की वेबसाइट का लिंक होता है।

बैकलिंक कितने प्रकार के होते हैं?

मुख्य रूप से Backlinks दो प्रकार के होते हैं।
  1. Do follow backlinks 
  2. No follow backlinks 

1. Do follow backlinks.

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि किसी को फॉलो करने के लिए बोला जा रहा है यह गूगल के क्रॉलर को इस लिंक को फॉलो करने के लिए कहा जा रहा है।

जब आप किसी वेबसाइट से Do follow बैकलिंक लेते हैं तब गूगल का क्रॉलर जितनी बार उस वेबसाइट को क्रॉल करेगा उतनी बार आपके वेस्ट लिंक से जुड़े पेज को भी कॉल करेगा इसलिए इसे Do follow backlink कहा जाता है। यार डिफाल्टर रूप में होता है अर्थात यदि कोई अपनी वेबसाइट में आपके वेबसाइट या पेज का लिंक ऐड कर देता है तो वह दो फॉलो लिंक ही होता है।
html-view-of-do-follow-backlink.


2.No follow backlinks.

यहां भी नाम से ही पता चल रहा है कि किसी को फॉलो करने से मना किया जा रहा है, यह एक प्रकार का टैग या कोड होता है जिसे बैकलिंक बनाते समय लिंक के साथ लगाया जाता है।

यदि किसी बैक लिंक के साथ 9 सालों का टैग है तो इसका मतलब यह है कि जिस पेज में या पोस्ट में भी वह बैकलिंक है पोस्ट को जब गूगल का क्रॉलर कॉल करेगा तब वह इस लिंक को क्रॉल नहीं करें।

मैं एक लिंक बनाने वाले को ट्रैफिक तो मिलता है परंतु अन्य फायदे नहीं मिलते हैं जैसे पोस्ट को गूगल में इंडेक्स कराने में मदद नहीं मिलती है पेज की अथॉरिटी बढ़ाने में मदद नहीं मिलती है गूगल में पोस्ट को रैंक करने में मदद नहीं मिलती हैं।
html-view-of-no-follow-backlink.

Backlink kaise banaye? 5 आसान तरीके।

बैंकलिंक बनाने के कई तरीके हैं जिनका उपयोग करके आप अपनी वेबसाइट के लिए High Quality बैकलिंग बना सकते है। आइए विस्तार से जानते हैं आई इनके बारे।

1. Quora से बैकलिंक बनाए।

यदि आपकी वेबसाइट नई है या फिर आप ब्लॉगिंग के क्षेत्र में नए हैं तो आपके लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है बैकलिंक बनाने का क्योंकि इसमें ना तो आपको पैसे देने पड़ते हैं और ना ही बहुत ज्यादा लिखना पड़ता है और तो और जरूरी नहीं है कि आप किसी विषय के ज्ञानी हो।

Quora में बैकलिंक बनाने के लिए सबसे पहले आप कोरा में अपना एक अकाउंट बनाइए और वहां पर जिस भी टॉपिक पर आप बैकलिंक बनाना चाहते हैं उस प्रश्न को सर्च कीजिए और उसमें अपने उत्तर को लिखें और बाद में नीचे या फिर कहीं बीच में अपने किसी पेज का लिंक दे सकते हैं।
quora-par-backlink-banaye.

2. Guest post करके बैकलिंक बनाए।

गेस्ट पोस्ट करके भी बैकलिंक बनाने का प्रचलन काफी प्रचलित है इसमें सबसे पहले आप इस वेबसाइट ओनर से संपर्क इसकी अनुमति लेंगे कि क्या वह अपनी वेबसाइट पर आपके गेस्ट पोस्ट को स्वीकार करेगा और उसे पब्लिश करेगा।

 यदि वह अनुमति दे देता है तो आप उसके इच्छा अनुसार उसके द्वारा बताए गए टॉपिक पर अच्छा सा एक पोस्ट लिखकर उसमें अपना लिंक डालकर उसे भेज देंगे और वह उसे पब्लिश कर देगा इस तरह से आप बैकलिंक भी बना लेंगे और आपको पैसा भी नहीं देना पड़ेगा।

3. पैसे देकर बैकलिंक बनाए।

आज कल लोग सबसे ज्यादा बैकलिंक पैसे देकर ही खरीदते हैं क्योंकि इसमें आपको बस पैसे देकर सामने वाले को अपने पेज का लिंक भेजना होता है और आप उसे जहां कहेंगे वहा वह आपके वेबसाइट के लिंक को लगा देगा।

हालाकि यहां भी सबसे पहले आप जिस वेबसाइट से बैकलिंक लेना चाहते हैं उसे संपर्क करके यह सुनिश्चित करना होता है की वह आपको बैकलिंक देगा की नही। यदि देगा तो क्या वह Do follow होगा या No follow और कितने में देगा। 

वर्तमान में हिंदी ब्लॉग पर बैकलिंक की न्यूनतम कीमत 300₹ है और अधिकतम कीमत आपकी जरूरत व सामने वाले की वेबसाइट व ट्रैफिक क्वालिटी पर निर्भर करता है।

4. कॉमेंट करके बैकलिंक बनाए।

यदि हम चाहे तो वेबसाइट के नीचे कमेंट करके एकलिंग बना सकते हैं इस तरीके का उपयोग करके भी बहुत से लोग फ्री में अच्छी क्वालिटी का बैकलिंक बनाते हैं।

कमेंट करके बैकलिंक बनाने के लिए सबसे पहले आप किसी वेबसाइट के पेज या पोस्ट को सिलेक्ट कीजिए जिससे आपको बैकलिंक चाहिए। अभी-अभी उस पोस्ट में कमेंट का ऑप्शन है तो उसमें कुछ पॉजिटिव बातें लिखकर अपने पोस्ट का लिंक डालकर सबमिट कर दे।

जैसे - आपने बहुत अच्छी जानकारी दी है इसके लिए आपका धन्यवाद! मैने भी इसी के लेख फैशन के बारे मे लिखता हूं।(यहां अपने पोस्ट का लिंक दे दीजिए)

जब वेबसाइट या ओनर आपके कमेंट को अप्रूव कर देगा तो लोगों को दिखने लगेगा जिस पर क्लिक करके लोग आपकी वेबसाइट पर आएंगे।
Coment-karke-backlink-banaye.


5. सोशल मीडिया पर बैकलिंक बनाए।

चल मीडिया का इस्तेमाल करके भी आप बैकलिंक बना सकते हैं और इससे अच्छा खासा ट्रैफिक आपकी वेबसाइट पर जाता है सोशल मीडिया से बैकिंग बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट जैसे इंस्टाग्राम फेसबुक यूट्यूब के बायो में अपनी वेबसाइट का लिंक जरूर डालना है ताकि कोई भी यदि आपके प्रोफाइल तक जा रहा है तो वहां से आप की वेबसाइट पर क्लिक करके उसके बारे में जाने।

दूसरा तरीका है कि आप अपने आर्टिकल्स को फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें इससे भी अच्छा खासा ट्रैफिक आपकी वेबसाइट पर आएगा और यह एक प्रभावशाली तरीका है सोशल मीडिया से ट्रैफिक वेबसाइट पर ले जाने का।
Social-media-par-backlink-banaye.

बैकलिंक के फायदे। Advantage of backlinks.

अच्छी वेबसाइट से बैकलिंक बनाने के कई फायदे हैं।

  • यदि आपका फेवरेट इंडेक्स नहीं है तो जल्दी से इंडेक्स हो जाता है।
  • बैंक लिंक बनाने से पेज अथॉरिटी बढ़ जाती है।
  • गूगल में रैंक करने में आसानी होती है।
  • ट्रैफिक बढ़ जाता है।
  • डोमेन अथॉरिटी बढ़ता है।
  • क्वालिटी बैकलिंग होने पर गूगल की रैंकिंग में आपका पेज जल्दी नीचे नहीं आएगा।
FAQ,s ; releted to backlinks.

प्रश्न.Low quality backlinks क्या होता है?
उत्तर- आमतौर पर नो फॉलो बैकलिंक लो क्वालिटी बैकलिंक्स कहा जाता है, या फिर जब आप किसी ऐसी वेबसाइट पर बैकलिंक बनाते हैं जिसका DA PA बहुत कम है और उसकी वेबसाइट पर कॉपी कंटेंट है या गलत तरीके से ट्रैफिक लाता है तो ऐसे बैंक लिंक को लो क्वालिटी बैकलिंक्स कहा जाता है।

प्रश्न.High quality backlinks क्या होता है?
उत्तर- यदि आप किसी ऐसे वेबसाइट पर बैकलिंक बनाते हैं जिसका DA PA काफी अच्छा है और वह ओरिजिनल कंटेंट अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करता है तो ऐसे बैकलिंक को हाई क्वालिटी बैकलिंक्स कहा जाता है।

प्रश्न.Anchor text क्या होता है?
उत्तर- ये ऐसे कीवर्ड या शब्द होते हैं जिनके ऊपर बैकलिंक बनाया जाता है। जैसे - फोन के कीबोर्ड में अपना फोटो कैसे लगाए, यहां " फोन के कीबोर्ड में अपना फोटो कैसे लगाए" Anchor⚓ text है।

प्रश्न.बैकलिंक बनाते से क्या होता है?
उत्तर- बैंक लिंक बनाने से आपके वेबसाइट पर ट्रैफिक पड़ता है और इससे आपकी डोमेन अथॉरिटी और भेजो तो रोटी भी बढ़ती है जिससे आपको गूगल में रंग करने में आसानी होती है।

प्रश्न.हम एक दिन में कितने बैकलिंक बना सकते हैं?
उत्तर- आप 1 दिन में 1 से 500 बैकलिंग बना सकते हैं, परंतु ध्यान इस बात करके की औरतें आपको एक लिंक एक एवरइस में बनाना है ऐसा नहीं की आज आपने 10 बैकलिंक बनाया और कल एक भी नहीं।

प्रश्न.कौन सा बैकलिंक ज्यादा पावरफुल होता है?
उत्तर- Do follow backlink ज्यादा पावरफुल होता है।

प्रश्न.Internal linking क्या होता है?
उत्तर- जब हम अपने ही वेबसाइट में एक पेज या पोस्ट का लिंक दूसरे पेज या पोस्ट में लगाते हैं तो इसे internal linking कहा जाता है।

प्रश्न.External linking क्या होता है?
उत्तर- External linking का हिंदी में मतलब बाहरी कड़ियां होता है, जब आप अपने वेबसाइट के लिंक को किसी और वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं या लगाते हैं तो इसे external linking कहते हैं।

प्रश्न. Link juice क्या होता है?
उत्तर- जब आपके द्वारा बनाए गए बैकलिंक से कोई विजिटर आपकी वेबसाइट पर आता है और वह पोस्ट पढ़ने के बाद आपके वेबसाइट के होम पेज पर भी ज्यादा है तो इसे link juice कहते हैं। क्योंकि एक तरह से आप उस विजिटर का जूस निकल लेते हैं। क्योंकि एक लिंक के माध्यम से आप उसे अपने पूरे वेबसाइट को दिखा देते हैं जबकि इससे उसका कोई लेना देना नही था। इससे आपके DA और PA पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।

निष्कर्ष।
उम्मीद है कि आपको समझ में आ गया होगा कि बैकलिंक क्या होता और कितने प्रकार का होता है तथा यह कैसे काम करता है और हमने बैकलिंक बनाने के कई आसान तरीके के बारे में भी अच्छे से जान लिया है।

तो देर किस बात की है जाइए और इतना बैकलिंक बनाइए की पूरा गूगल धुआं धुआं हो जाए।


टिप्पणियाँ

Popular posts.

Train में RAC टिकट का मतलब क्या होता है। यह कब कन्फर्म होता है। RAC ka full form.

जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम लोग जानेंगे कि ट्रेन के टिकट पर rac ka matlab क्या होता है और rac ka full form क्या होता है तथा RAC वाला टिकट कब कंफर्म होता है।  कहने का अर्थ यह है कि आरएसी से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगा। अक्सर लंबी दूरी की ट्रेनें जैसे महाराष्ट्र गुजरात के मुंबई अहमदाबाद सूरत जैसे बड़े महानगरों में जाने के लिए या फिर इन शहरों से अपने घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट को एक महीना पहले ही बुक करना पड़ता है यदि ऐसा नहीं करते हैं तो कई बार चालू टिकट लेकर या फिर वेटिंग लिस्ट का टिकट लेकर जाना पड़ता है ऐसे में कुछ लोग RAC का या फिर वेटिंग लिस्ट का टिकट कटा लेते हैं जिनमें से कुछ लोगों का टिकट कंफर्म हो जाता है और बर्थ अलॉट कर दिए जाते हैं जबकि कुछ लोगों को आरएसी और वेटिंग लिस्ट वाले टिकट के साथ ही सफर करना पड़ता है तो आइए जानते हैं RAC ticket के बारे में। RAC का मतलब  क्या होता है। Railway me rac ka matlab. Rac train ticket. ट्रेन के टिकट पर लिखे RAC का फुल फॉर्म reservation against cancellation होता है जिसका

ट्रेन में जनरल डिब्बे की पहचान कैसे करें।ऐसे पहचाने ट्रेन में जनरल डिब्बे को।

जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम बात करने वाले है ट्रेन के बारे मे हम इस लेख में जानेंगे कि किसी भी ट्रेन में जनरल डिब्बे की पहचान कैसे करें या फिर जनरल डिब्बे की पहचान क्या होती है, इसके पहले हमने जाना था कि ट्रेन की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं , यदि आपने हमारे इस लेख को नहीं पढ़ा है तो अभी जाकर पढ़ें! भारत में 60% से भी अधिक लोग ऐसे हैं जो कि इकोनामिक क्लास में सफर करते हैं इसका सबसे बड़ा कारण है पैसे की कमी और दूसरा है पैसे की बचत करना यह दोनों एक दूसरे के विपरीत है लेकिन एक दूसरे के पूरक है एक सामान्य व्यक्ति ट्रेन से सफर करते वक्त अक्सर जनरल डिब्बे में सफर करता है क्योंकि इसमें कम पैसा लगता है। यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो जनरल डिब्बे में सफर करते हैं या फिर सफर करना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता होता है कि जनरल डिब्बे की क्या पहचान होती है या फिर जनरल डिब्बे को कैसे पहचाने तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि किसी भी ट्रेन में जनरल डिब्बे को कैसे पहचाने ट्रेन में जनरल डिब्बे की क्या पहचान है,ट्रे

एक करोड़ में कितने जीरो होते है। How many zero in 1 crore.

जय हिन्द दोस्तों कैसे हैं आप लोग Hindimetalk.com आपका स्वागत है आज के इस लेख हम जानेंगे कि 1 करोड़ में  कितने जीरो होते हैं , इसके पहले वाले लेख में हमने जाना था कि 1K 1M 1B का मतलब क्या होता है एक मिलियन में कितने लाख होते हैं एक बिलियन में कितने करोड़ होते हैं यदि अभी तक आपने इस लेख को नहीं पढ़ा तो अभी जाकर पड़े ये दोनों लेख एक दूसरे के पूरक हैं।  कुछ लोगों को यह तो पता होता है कि एक करोड़ या 100 करोड़ किसे कहते हैं लेकिन जब जीरो की बात आती है तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं अगर आपको यह परेशानी होती है तो हम आपको गारंटी दे सकते हैं कि आज के बाद यदि आपने इस लेख को पूरा पढ़ लिया तो कभी भी आपको इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, फिर कोई आपसे हजार करोड़ में जीरो की संख्या पूछे या एक लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं पूछें आप सभी सवालों का जवाब बिना जीरो को गिने दे पाएंगे। इस लेख में हम केवल यही नहीं जानेंगे कि ek karod me kitane zero hote hai. बल्कि यह भी जानेंगे कि 100000 में कितने जीरो होते हैं एक मिलियन में कितने जीरो होते हैं एक बिलियन में कितने जीरो होते हैं तो आपसे निवेदन है कि

Moj app से पैसे कैसे कमाए 2023 में।

  Moj app में वीडियो बनाकर पैसे कैसे कमाए? जय हिंद दोस्तों कैसे आप लोग Hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम बात करने वाले हैं कि moj ऐप से पैसा कैसे कमाते हैं भारत में नौजवानों के लिए जो बेहतरीन content बना सकते हैं उनके लिए tik tok, like,hello,vigo जैसे एप्स  कमाई का एक आसान जरिया था जिसकी सहायता से लोग बहुत ही आसानी से कुछ पैसे कमा लेते थे और पॉपुलर भी हो जाते थे लेकिन चाइनीस ऐप के बैन हो जाने के बाद आप लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कुछ नए एप्स पुराने एप्स की जगह लेने के लिए आ गए हैं। जो की आपको उन्ही एप्स की तरह पैसे देते हैं और इनमें भी आपको वीडियो बनाकर डालना होता है और आपके वीडियो पर लाइक व्यूज और शेयर के अनुसार आपको पैसे मिलते हैं जिनको आप अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे में यदि आपने भी कोई शॉट वीडियो क्रिएटिंग ऐप को डाउनलोड किया है जैसे Roposo ,मित्रो,MOJ, sharechat , आदि।  इन ऐप को आप Tik Tok जैसा इंडियन आप भी कह सकते है और अब आप इन से पैसा कमाना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता है कि इन एप्स से पैसे कैसे कमाए जाते हैं तो आपको परेशान होने की