सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

LED in hindi:-LED क्या है। full form।प्रकार। कार्य सिद्धांत।

जय हिन्द दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज का लेख बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि आज इसमें हम लोग LED के बारे मे जानने जा रहे हैं। हो सकता है कि आप पहले से ही एलईडी के विषय मे कुछ जानते हो लेकिन आज आप LED के बारे में सब कुछ जानेंगे जैसे led ka full form क्या होता है, LED की खोज किसने किया था, यह कैसे काम करता है और कितने प्रकार का होता है।

तो आइए विस्तार से सरल भाषा में इसे जानते हैं।

LED full form. Full form of led. LED ka full form.

LED का फुल फॉर्म Light emitting diode होता है। Led full form in hindi प्रकाश उत्सर्जक डायोड होता है।

LED क्या है। LED in hindi. Led explained.

LED एक PN संधि डायोड है जिसका फुल फॉर्म light emitting diode होता है हिंदी में इसे प्रकाश उत्सर्जक डायोड कहते हैं। यह फॉरवर्ड बायस में काम करता है एलईडी विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में परिवर्तित करता है। इसका प्रयोग प्रकाश प्राप्ति के लिए किया जाता है। यह अलग-अलग आकार प्रकार व कलर के हो सकते हैं परंतु इनके कार्य करने का तरीका एक समान होता है। एलईडी केवल दिष्ट धारा पर ही काम करते हैं।
symbol-of-led.
LED का एनोड टर्मिनल कैथोड टर्मिनल की अपेक्षा बड़ा होता है और कैथोड टर्मिनल एनोड टर्मिनल से छोटा होता है।

LED कैसे काम करता है। LED working.

LED Electroluminescence और PN जंक्शन डायोड के सिद्धांत पर कार्य करता है इसमें P टाइप और N टाइप के अलग-अलग अर्धचालक धातु को एक साथ जोड़ा जाता है जहां ये दोनों अर्धचालक एक दूसरे के संपर्क में आते हैं उसे पीएन जंक्शन कहते हैं।

P टाइप मटेरियल में इलेक्ट्रॉनों की कमी होती है और n-type मटेरियल में इलेक्ट्रॉनों की अधिकता होती है क्योंकि पी टाइप मटेरियल उन अर्धचलक तत्वों से बनाया जाता हैं जो ट्राईवैलेंट होते हैं और N टाइप मटेरियल को उन अर्धचालक तत्वों से बनाया जाता है जो पेंटावेलेंट होते हैं।

जिसकी वजह से जब इन्हें एक साथ रखा जाता है तो इनके संपर्क से एक डिफ्लेशन रीजन बन जाता है। क्योंकि जंक्शन पर N टाइप से कुछ इलेक्ट्रॉन P टाइप के कुछ होल्स भर देते हैं जिससे एक बैरियर बन जाता है जो अब और इलेक्ट्रॉनों को N टाइप से P टाइप की ओर नहीं जाने देता है इस बैरियर को तोड़ने के लिए एक निश्चित वोल्टेज की आवश्यकता होती है आमतौर पर अधिकतम 2 वोल्ट पर यह बैरियर टूट जाता है।
led-working-principle.


जब इसे फॉरवर्ड बायस में किसी बैटरी स्रोत से जोड़ा जाता है तब इलेक्ट्रॉन N टाइप मटेरियल से निकल कर P टाइप मटेरियल के होल्स में चले जाते हैं और हम जानते हैं कि जब इलेक्ट्रॉन को हमें निकालना होता है तो उसे एनर्जी देनी पड़ती है ठीक इसी तरह जब इलेक्ट्रान होल्स में जाते हैं तो वे एनर्जी रिलीज करते हैं इसलिए जब इलेक्ट्रॉन होल्स में जाते हैं तब उनसे एनर्जी निकलती है जो हमें लाइट के रूप में दिखाई देती है।
how-led-works.

ये एनर्जी हमें तभी दिखाई देगी जब बैलेंस बैंड और कंडक्शन बैंड के बीच एनर्जी गैप 1.8 इलेक्ट्रॉन वोल्ट से अधिक होगा। इस एनर्जी गैप को forbidden energy gap भी कहते हैं।और ऐसा सिलिकॉन और जर्मीनियम जैसे अर्धचलको में नहीं होता है ये गुण केवल गैलियम और आर्सेनिक जैसे अर्धचालकों में होता है इसलिए एलइडी बनाने में इन्ही अर्धचालक तत्वों का प्रयोग किया जाता है।

Diagram of light emitting diode.
diagram-of-light-emitting-diode.
Diagram of light emitting diode.


अलग-अलग रंग की LED कैसे बनती है।

अलग-अलग रंग के प्रकाश उत्पन्न करने वाली एलईडी को बनाने में अलग-अलग प्रकार के सेमीकंडक्टर मैटेरियल का उपयोग किया जाता है जो अलग-अलग तरंगदैर्ध्य के फोटोंस उत्पन्न करते है। 

जैसे - लाल रंग की प्रकाश उत्पन्न करने वाली एलईडी को बनाने के लिए एलमुनियम, गैलियम और आर्सेनाइड जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है।

हरे रंग का प्रकाश उत्पन्न करने वाली एलईडी को बनाने के लिए गैलियम और फास्फाइड का उपयोग किया जाता है।

नीले रंग की प्रकाश उत्पन्न करने वाली एलईडी को बनाने के लिए गैलियम और नाइट्राइड का इस्तेमाल किया जाता है।

पीले रंग की प्रकाश उत्पन्न करने वाली एलईडी को बनाने के लिए नीले रंग की एलईडी के ऊपर फास्फोरस की कोटिंग कर दी जाती है।

LED के प्रकार। Types of LED.

  1. Flash LED
  2. RGB LEDs
  3. Miniature LEDs
  4. Graphene LED
  5. Lighting LED
  6. COB LED
  7. LED bulbs
  8. tubes LED 
  9. strips LED 
  10. SMD LED
  11. Maximum Brightness Led
  12. Alphanumeric
  13. Dimmer switches
  14. Inorganic Led 
  15. High Power
  16. Portable Or Led Workshop

LED के फायदे। Advantage of LED.

एलईडी ने लाइटिंग इंडस्ट्री को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है इसका कारण अन्य अन्य लाइटिंग की तुलना में एलईडी ज्यादे फायदों प्रदान करते हैं जो निम्नलिखित है :

1. ऊर्जा दक्षता: एलईडी बल्ब अन्य प्रकाश स्रोतों के मुकाबले एक उच्च ऊर्जा दक्षता वाली Technology है। एलईडी 80% तक कम ऊर्जा का उपयोग करते हैं इंकंडेसेंट बल्बों की तुलना में, तथा फ्लोरेसेंट बल्बों की तुलना में 50% तक कम उर्जा का उपयोग करते हैं। जिसके कारण यह ज्यादा गर्म भी नहीं होते हैं।

2. टिकाऊ: एलईडी लाइट्स अन्य प्रकाश स्रोतों से ज्यादा टिकाऊ होते हैं। वे 50,000 घंटे तक प्रभावी रूप से काम कर सकते हैं इंकण्डेसेंट बल्बों से तुलना में जो केवल 1,000 घंटे तक कामते हैं।

3. पर्यावरण के लिए सही : फ्लोरेसेंट बल्ब में उपलब्ध मर्कुरी की तुलना में एलईडी लाइट्स में हानिकारक रसायन नहीं होते हैं। इन्हें रीसाइकल भी किया जा सकता हैं, जिससे प्रकृति को किसी भी प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है।

4. सुरक्षा: सुरक्षा की दृष्टि से एलईडी लाइट्स अन्य प्रकाश स्रोतों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होते हैं।

LED के नुकसान। Disadvantage of LED.

दुनिया में ऐसा कोई वस्तु या व्यक्ति नहीं है जिसके अंदर किसी प्रकार की कमी ना हो उन्हीं में से एक एलईडी भी है जिसकी कुछ कमियां है आइए जानते हैं इसके बारे में।
  • एलईडी पर टर्मिनल वोल्टेज से अधिक वोल्टेज अप्लाई करने पर ये खराब हो जाते हैं।
  • एलईडी फॉरवर्ड बैलेंस में काम करता है इसलिए इसका कनेक्शन सही से करना जरूरी है।
  • LED केवल डीसी सप्लाई पर ही काम करते हैं।
  • ये परंपरागत प्रकाश स्रोतों की अपेक्षा महंगे होते हैं।
  • एलईडी की मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया जटिल होती है

LED का उपयोग। Use of LED.

एलसीडी का प्रयोग आज के समय में ऐसे हर स्थान पर किया जाता है जहां पर प्रकाश की आवश्यकता होती है जैसे सड़कों पर स्ट्रीट लाइट रूप में, गाड़ियों में हेड लाइट के रूप में, मोबाइल फोन में फ्लैशलाइट के रूप में, घरों में बल्ब के रूप में, टीवी में, विज्ञापन बोर्ड में, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी में, केलकुलेटर में, फ्रिज में आदि।

निष्कर्ष।
तो उम्मीद है कि आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा कि एलइडी क्या है कैसे काम करता है और इसे कैसे बनाया जाता है तथा इसके क्या उपयोग है यदि अभी भी आपके मन में इस से जुड़ा कोई प्रश्न रह गया हो जिसका उत्तर हमने इस लेख में न दिया हो तो आप उसे कमेंट करके हमसे अवश्य पूछें हमें आपके प्रश्नों का उत्तर देने में खुशी होगी।

एलईडी प्रकाश उद्योग की एक क्रांतिकारी खोजें जिसने बहुत ही अधिक मात्रा में ऊर्जा की बचत करने में दुनिया की मदद की है। यह आकर्षक भी है और टिकाऊ भी है कुल मिलाकर इसमें कमी लगभग ना के बराबर है और खूबियां बहुत अधिक है।

अभी तक हमारे साथ बने रहने के लिए और इस लेखक को पूरा पढ़ने के लिए आपका दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

Popular posts.

Train में RAC टिकट का मतलब क्या होता है। यह कब कन्फर्म होता है। RAC ka full form.

जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम लोग जानेंगे कि ट्रेन के टिकट पर rac ka matlab क्या होता है और rac ka full form क्या होता है तथा RAC वाला टिकट कब कंफर्म होता है।  कहने का अर्थ यह है कि आरएसी से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगा। अक्सर लंबी दूरी की ट्रेनें जैसे महाराष्ट्र गुजरात के मुंबई अहमदाबाद सूरत जैसे बड़े महानगरों में जाने के लिए या फिर इन शहरों से अपने घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट को एक महीना पहले ही बुक करना पड़ता है यदि ऐसा नहीं करते हैं तो कई बार चालू टिकट लेकर या फिर वेटिंग लिस्ट का टिकट लेकर जाना पड़ता है ऐसे में कुछ लोग RAC का या फिर वेटिंग लिस्ट का टिकट कटा लेते हैं जिनमें से कुछ लोगों का टिकट कंफर्म हो जाता है और बर्थ अलॉट कर दिए जाते हैं जबकि कुछ लोगों को आरएसी और वेटिंग लिस्ट वाले टिकट के साथ ही सफर करना पड़ता है तो आइए जानते हैं RAC ticket के बारे में। RAC का मतलब  क्या होता है। Railway me rac ka matlab. Rac train ticket. ट्रेन के टिकट पर लिखे RAC का फुल फॉर्म reservation against cancellation होता है जिसका

ट्रेन में जनरल डिब्बे की पहचान कैसे करें।ऐसे पहचाने ट्रेन में जनरल डिब्बे को।

जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम बात करने वाले है ट्रेन के बारे मे हम इस लेख में जानेंगे कि किसी भी ट्रेन में जनरल डिब्बे की पहचान कैसे करें या फिर जनरल डिब्बे की पहचान क्या होती है, इसके पहले हमने जाना था कि ट्रेन की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं , यदि आपने हमारे इस लेख को नहीं पढ़ा है तो अभी जाकर पढ़ें! भारत में 60% से भी अधिक लोग ऐसे हैं जो कि इकोनामिक क्लास में सफर करते हैं इसका सबसे बड़ा कारण है पैसे की कमी और दूसरा है पैसे की बचत करना यह दोनों एक दूसरे के विपरीत है लेकिन एक दूसरे के पूरक है एक सामान्य व्यक्ति ट्रेन से सफर करते वक्त अक्सर जनरल डिब्बे में सफर करता है क्योंकि इसमें कम पैसा लगता है। यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो जनरल डिब्बे में सफर करते हैं या फिर सफर करना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता होता है कि जनरल डिब्बे की क्या पहचान होती है या फिर जनरल डिब्बे को कैसे पहचाने तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि किसी भी ट्रेन में जनरल डिब्बे को कैसे पहचाने ट्रेन में जनरल डिब्बे की क्या पहचान है,ट्रे

एक करोड़ में कितने जीरो होते है। How many zero in 1 crore.

जय हिन्द दोस्तों कैसे हैं आप लोग Hindimetalk.com आपका स्वागत है आज के इस लेख हम जानेंगे कि 1 करोड़ में  कितने जीरो होते हैं , इसके पहले वाले लेख में हमने जाना था कि 1K 1M 1B का मतलब क्या होता है एक मिलियन में कितने लाख होते हैं एक बिलियन में कितने करोड़ होते हैं यदि अभी तक आपने इस लेख को नहीं पढ़ा तो अभी जाकर पड़े ये दोनों लेख एक दूसरे के पूरक हैं।  कुछ लोगों को यह तो पता होता है कि एक करोड़ या 100 करोड़ किसे कहते हैं लेकिन जब जीरो की बात आती है तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं अगर आपको यह परेशानी होती है तो हम आपको गारंटी दे सकते हैं कि आज के बाद यदि आपने इस लेख को पूरा पढ़ लिया तो कभी भी आपको इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, फिर कोई आपसे हजार करोड़ में जीरो की संख्या पूछे या एक लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं पूछें आप सभी सवालों का जवाब बिना जीरो को गिने दे पाएंगे। इस लेख में हम केवल यही नहीं जानेंगे कि ek karod me kitane zero hote hai. बल्कि यह भी जानेंगे कि 100000 में कितने जीरो होते हैं एक मिलियन में कितने जीरो होते हैं एक बिलियन में कितने जीरो होते हैं तो आपसे निवेदन है कि

Moj app से पैसे कैसे कमाए 2023 में।

  Moj app में वीडियो बनाकर पैसे कैसे कमाए? जय हिंद दोस्तों कैसे आप लोग Hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम बात करने वाले हैं कि moj ऐप से पैसा कैसे कमाते हैं भारत में नौजवानों के लिए जो बेहतरीन content बना सकते हैं उनके लिए tik tok, like,hello,vigo जैसे एप्स  कमाई का एक आसान जरिया था जिसकी सहायता से लोग बहुत ही आसानी से कुछ पैसे कमा लेते थे और पॉपुलर भी हो जाते थे लेकिन चाइनीस ऐप के बैन हो जाने के बाद आप लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कुछ नए एप्स पुराने एप्स की जगह लेने के लिए आ गए हैं। जो की आपको उन्ही एप्स की तरह पैसे देते हैं और इनमें भी आपको वीडियो बनाकर डालना होता है और आपके वीडियो पर लाइक व्यूज और शेयर के अनुसार आपको पैसे मिलते हैं जिनको आप अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे में यदि आपने भी कोई शॉट वीडियो क्रिएटिंग ऐप को डाउनलोड किया है जैसे Roposo ,मित्रो,MOJ, sharechat , आदि।  इन ऐप को आप Tik Tok जैसा इंडियन आप भी कह सकते है और अब आप इन से पैसा कमाना चाहते हैं लेकिन आपको नहीं पता है कि इन एप्स से पैसे कैसे कमाए जाते हैं तो आपको परेशान होने की