YouTube Channel delete kaise karen mobile se. दो आसान तरीके।
जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज के इस लेख में हम जानेंगे कि जोश में आकर बनाए गए फालतू YouTube channel ko kaise delete Karen. अक्सर हम किसी को देखकर या किसी की बातों से प्रभावित होकर कई बार ऐसे यूट्यूब चैनल बनाने की सोच लेते हैं जिनमें ना तो हमारा एक्सपीरियंस होता है और ना ही हमें उस क्षेत्र का कोई ज्ञान तो स्वाभाविक सी बात है कि उसमें फेल होना ही है
तो ऐसे में हम सोचते हैं कि उसका कोई सबूत ना बचे इसलिए हम उस यूट्यूब चैनल को ही डिलीट कर देते हैं लेकिन दिक्कत यहां पर यह आती है कि यूट्यूब चैनल डिलीट कैसे होता है यह हमें पता ही नहीं होता हैं। लेकिन आज हम आपके यूट्यूब चैनल को हमेशा के लिए डिलीट करवा के ही मानेंगे। बस थोड़ी देर बने रहिए हमारे साथ।
यूट्यूब चैनल को डिलीट करने के कई तरीके हैं लेकिन हम यहां पर दो सबसे आसान तरीको के बारे मे जानेंगे।
1.YouTube चैनल कैसे डिलीट करें। Mobile se.
यूट्यूब चैनल को आप मोबाइल से, टेबलेट से या कंप्यूटर से कहीं से भी बहुत ही आसानी से डिलीट कर सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल को हमेशा के लिए डिलीट करने के लिए बस यहां बताए गए स्टेप को फॉलो करते जाइए।
Step 1. सबसे पहले आप अपने यूट्यूब को ओपन कर लीजिए अब जिस भी चैनल को आप डिलीट करना चाहते हैं उसे यूट्यूब में लॉगिन कर लीजिए।
Step 2. अब फिर से अपने यूट्यूब चैनल के प्रोफाइल पर क्लिक कीजिए। अब आपके सामने कुछ ऑप्शन आ जाएंगे इन्हें स्क्रूल करके सबसे नीचे Help & feedback के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
Step 3. Help & feedback पर क्लिक करने के बाद के सामने एक नया प्लीज ओपन होगा इसमें आपको एक सर्च बार दिखाई देगा। इसमें आप डिलीट लिखकर सर्च कीजिए।
Step 4. अब प्राप्त रिजल्ट में सबसे ऊपर Delete or hide your YouTube channel का एक ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक कीजिए।
Step 5. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इसमें यूट्यूब की ओर से एक वीडियो होगा उसके नीचे दो ऑप्शन होंगे। उसमें से Delete your channel permanently पर क्लिप कीजिए जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपको कुछ और ऑप्शन दिखाई देने लगेंगे। यहां advance account settings पर क्लिक कीजिए। यदि आपको यह ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है तो आप नीचे बताई गई दूसरी विधि का प्रयोग कर अपने यूट्यूब चैनल को डिलीट कर सकते हैं।
Step 6. advance account settings पर क्लिक करने पर एक नया पेज आ जायेगा यहां थोड़ा जूम करके Delete channel पर क्लिक कीजिए अब अपने gmail का पासवर्ड दर्ज करके Next पर क्लिक कर दीजिए।
Step 7. Next पर क्लिक करने के बाद दो ऑप्शन मिलेंगे इसमें से I want to permanently delete my content पर क्लिक कीजिए।
Step 8. अब आपको अपने यूट्यूब चैनल का नाम और चैनल पर कितने सब्सक्राइबर व कितने वीडियो है सारी जानकारी दिख जायेगी। यही पर एक Check box ☑️ होता है। इस पर क्लिक करके Delete my content पर क्लिक कर दीजिए।
Step 9. अब आखरी बार आपको अपने उस gmail को यहां डालना है जिससे आपने यह चैनल बनाया था। इसके बाद Delete my content पर क्लिक कर दीजिए। अब आपका यूट्यूब चैनल हमेशा के लिए डिलीट हो चुका है।
Note:- अगर आपको step 5 के अनुसार advance account settings का ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है तो नीचे वाला तरीका आपके काम आएगा।
∆ YouTube पर Subscriber hide कैसे करें।
∆ बैकलिंक क्या होता है। कैसे बनाए। इसके क्या फायदे हैं।
2. यूट्यूब चैनल कैसे डिलीट करें। Youtube studio से यूट्यूब चैनल को डिलीट करें।
Youtube studio की सहायता से अपने यूट्यूब चैनल को डिलीट करने का यह सबसे आसान तरीका है। यह मोबाइल और कंप्यूटर दोनो में काम करता है। तो आइए जानते हैं कि YouTube studio से हम अपने YouTube channel ko kaise delete कर सकते हैं। Step by step.
Step 1. सबसे पहले अपने यूट्यूब में उस चैनल को log in कर लीजिए जिसे आपको डिलीट करना है। इसके बाद यूट्यूब को बंद कर दीजिए।
Step 2. अब गूगल में Youtubestudio.com सर्च कीजिए । और प्राप्त रिजल्ट में सबसे ऊपर YouTube studio पर क्लिक करने पर आपके सामने कुछ इस प्रकार का इंटरफेस आ जायेगा।
Note: यहां आपको YouTube studio app डाउनलोड नही करना है। Chrome में या Desktop मोड में ओपन करना होगा।Step 4. यहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे इसमें से 3-Remove YouTube content पर क्लिक कीजिए। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपको अपने gmail का पासवर्ड दर्ज करने को बोला जायेगा। Password दर्ज करके Next पर क्लिक कीजिए।
Step 5. Next पर क्लिक करने के आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे। जिसमें से आपको I want to permanently delete my content पर क्लिक करना है।
Step 6. I want to permanently delete my content क्लिक करते ही आपके सामने आपके चैनल का नाम और व gmail आ जायेगा जिससे आपने चैनल बनाया था। साथ ही दो चेक बॉक्स भी होते है जिन्हें टिक✅ करके Delete my account पर क्लिक कर दीजिए।
Step 7. ये अंतिम स्टेप है Delete my account पर क्लिक करने के बाद अपना gmail id कन्फर्म करना है। gmail id दर्ज करके Delete my content पर क्लिक कर दीजिए।
बधाई हो, अब आपका यूट्यूब चैनल सफलता पूर्वक हमेशा के लिए डिलीट हो चुका है।
अगर आपका कोई मित्र या मित्री है जो अपने यूट्यूब चैनल को डिलीट करना चाहता है या आपसे पूछता है तो उसे यह लेख भेज दीजिए। धन्यवाद!
टिप्पणियाँ