Air conditioner क्या है। कैसे काम करता है। प्रकार। फायदे और नुकसान।

जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज के इस लेख में हम जानेंगे कि AC क्या होता है और AC कैसे काम करता है। तथा एसी कितने प्रकार का होता है व हमे कौन सा AC कहा लगवाना चाहिए।

AC (air conditioner) के बिना आज के मनुष्य गर्मी के मौसम में या गर्म क्षेत्र में रहने वाले लोग अच्छे और आरामदायक जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि चिलचिलाती धूप व गर्मी में भी ठंडी हवा कैसे देता है वो भी बिना बर्फ के।

AC क्या है। Air conditioner in hindi.

AC का फुल फॉर्म air conditioner या air conditioning होता है तथा हिंदी में इसे वातानुकूलन कहते है। AC एक ऐसा तंत्र, प्रणाली या उपकरण है जो किसी कमरे या भवन को ठंडा करने में मदद करता है। यह कमरे के अंदर के गर्मी को अवशोषित करके बाहर निकलता है। AC का उपयोग हम लोग गर्मी व लू से बचने के लिए करते हैं। 

AC कैसे काम करता है। Air conditioning working in hindi.

ac-kaise-kaam-karta-hai.

एक Air conditioner कैसे काम करता है यह जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि AC के अंदर क्या क्या होता है और उनका नाम तथा उनका कार्य क्या होता हैं। 

1. Refrigerant.

रेफ्रिजरेंट एक कूलिंग गैस है जो कॉम्प्रेसर के माध्यम से एवापोरेटर से कंडेंशर में और कंडेंशर से एवापोरेटर में लगातार एक साइकिल के रूप मे चलता रहता है। आम तौर पर रेफ्रिजरेंट के रूप मे फ़्रीऑन और पुरॉन गैस का इस्तेमाल किया जाता है। रेफ्रिजरेंट को कूलेंट भी कहा जाता है।

2. Evaporator.

evaporator-in-hindi.

Evaporator कॉपर की पतली पाइप का coil होता है जिसके अंदर रेफ्रिजरेंट वाष्प के रूप में ठंडी अवस्था में होता है। यह कमरे के अंदर होता है। यह कमरे के अंदर की ऊष्मा को अवशोषित करने का काम करता है।

3. Condensior.

condensior-in-hindi.

कंडेंसर भी उसी कॉपर की पतली पाइप की बनी होती है जिसका इवेपरेटर बना होता है यह भी coil के रूप मे होता है। इसमें रेफ्रिजरेंट गर्म अवस्था में उच्च दाब द्रव के रूप में मौजूद होता है। यह कमरे बाहर होता है जिससे गर्मी बाहर निकलती हैं।

4. Compressor.

air-conditioner-compressor.

Compressor एक छोटे से टैंक के आकार का होता है यह evaporator coil के अंतिम छोर से व कंडेंशर के coil के शुरुआती शीरे से जुड़ा होता है। हम यह भी कह सकते हैं कि कॉमरेसर एवापोरेटर और कंडेंशर को आपस में जोड़ती है। 

यह कंप्रेशर एवापोरेटर से रेफ्रिजरेंट को लेकर कंडेनसर में कंप्रेस करता है। यह कमरे से बाहर कंडेंशर के पास ही लगा होता है।

5. Expension valve.

expension-valve-in-hindi.

विस्तार वॉल्व एक्सपेंशन वाल्व एक छोटी छिद्र वाला अवयव है जिससे रेफ्रिजरेंट एवापोरेटर में निम्न दाब पर बहुत तेजी से प्रवेश करता है जिससे उसका ताप बहुत कम हो जाता है। जैसे परफ्यूम छोटे छिद्र से बाहर आता है तो वह भी बहुत ठंडा हो जाता है। ठीक इसी प्रकार एक्सपेंसन वाल्व काम करता है ।

जब हम AC को low temperature पर चलाते हैं तो यह छिद्र छोटा हो जाता हैं जितना अधिक temperature पर AC को चलाएंगे छिद्र उतना ही बड़ा होगा। यह सब एक वाल्व के माध्यम से होता है जो इस छिद्र पर लगा होता है।

Air conditioner working in hindi.

जब हम AC को चालू(on) करते हैं तो कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट को कंप्रेस करके कंडेनसर में भेजता है। कंप्रेस होने के कारण रेफ्रिजरेंट का ताप वातावरण के ताप से भी अधिक लगभग दोगुना हो जाता है जिसके कारण रेफ्रिजरेंट अपनी उष्मीय ऊर्जा को कंडेनसर coil के माध्यम से वातावरण को दे देता है जिससे रेफ्रिजरेंट का ताप कुछ कम हो जाता है। इसके बाद रेफ्रिजरेंट expension valve से निकल कर Evaporator मे प्रवेश करता है यहा उसका उस पर लगा दाब अचानक से एकदम कम हो जाता है जिससे उसका तापमान भी बहुत कम हो जाता है यही पर इवेपोरेटर के पीछे एक बेलनाकार पंखा लगा होता है जिससे कमरे की हवा इवेपोरेटर से बार-बार टकराकर ठंडी होती रहती है।

जब रेफ्रिजरेंट कमरे की गर्मी को अवशोषित कर लेता है तो यह फिर से कंप्रेशर के माध्यम से कंडेंशर में चला जाता है। यही प्रक्रिया लगातार चलती रहती है।

AC कितने प्रकार की होती है। Types of AC.

AC डिजाइन के आधार पर मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं।

1. Split AC. 

Split-air-conditioner.

स्प्लिट AC दो भाग में होता है Split का मतलब होता है टुकड़ा या भाग, आमतौर पर सबसे ज्यादा इसी प्रकार के AC का प्रयोग किया जाता है। 

2. Window AC.

window-air-conditioner.

Window AC को खिड़की पर लगाया जाता है यह एक बॉक्स की तरह होता है यह आगे से डंडी हवा निकलता है और पीछे से गर्मी बाहर निकलता है। इसलिए इसका आधा से ज्यादा हिस्सा घर के बाहर ही होता है।

3. Portable AC 

portable-air-conditioner.

पोर्टेबल AC वाशिंग मशीन की तरह होते हैं इनमे छोटे छोटे पहिए लगे होते हैं जिनकी मदद से घर में इसे एक स्थान दूसरे स्थान पर आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। इसके पीछे एक गर्मी निकलने के लिए पाइप होती हैं जिसे कमरे के बाहर रखना पड़ता है।

4. Ceiling or Central AC.

ceiling-air-conditioner.

सीलिंग AC जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है की इसे छत में लगाया जाता हैं। इसका उपयोग शॉपिंग मॉल, जिम, हाल, बैंक आदि के छत में लगाया जाता है। 

इन्वर्टर AC और सामान्य AC में क्या अंतर होता है।

इनवर्टर एसी का मतलब यह नहीं होता है कि बिल्ली जाने के बाद भी काम करता रहेगा बल्कि इनवर्टर एसी में एक विशेष प्रकार का कंप्रेसर होता है जो अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने गति को कम या तेज कर लेता है।

जबकि सामान्य एसी का जो कंप्रेसर होता है वह केवल बंद और चालू होता है।

जैसे मान लीजिए कि आपका कमरा 22°c तक ठंडा हो गया और अब आप एसी को इसी तापमान पर सेट कर देते है तो इनवर्टर एसी अपने कंप्रेसर के स्पीड को कम करके कमरे के तापमान को 22 डिग्री सेल्सियस पर बनाकर रखेगा। इससे बिजली की भी बचत होती है और एसी की दक्षता भी बढ़ जाती है।

जबकि नॉन इनवर्टर एसी का कंप्रेसर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने पर बंद हो जाएगा फिर जब कमरे का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से कम हो जायेगा तो वह पुनः ऑन हो जाएगा और फिर जब कमरे का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होगा तो फिर से बंद हो जाएगा। इससे बिजली की बर्बादी होती है और एसी की दक्षता भी घट जाती है तथा कमरे के तापमान में भी उतार चढ़ाव होता रहता है।। 

AC में 3 star और 5 star रेटिंग का क्या मतलब होता है।

AC में रेटिंग उसकी बिजली खपत व दक्षता को दर्शाता हैं जितने अधिक रेटिंग की AC होगी वह बिजली की खपत उन ही कम करेगा। AC की रेटिंग जितनी कम होगी वह AC उतना ही अधिक बिजली की खपत करेगी।

AC की रेटिंग 1 से 5 star ⭐ तक होती है हमेशा 5 स्टार रेटिंग की ही AC लेने का प्रयास करना चाहिए। इससे बिजली भी बचेगी और रूम भी जल्दी ठंडा होगा।

AC के फायदे। Advantage of AC. 

  • गहरी नींद में मदद करता है।
  • आर्द्रता कम करता है।
  • अस्थमा का दौरा होने की संभावना कम हो जाता हैं।
  • बेहतर वायु गुणवत्ता मिलती हैं।
  • निर्जलीकरण और दिल के दौरे के जोखिम को कम करता है।
  • कीड़ों, मकोड़ों और परजीवियों को रोकता हैं।
  • काम के तनाव कम करता है।
  • पसीना नहीं आने देता है।
  • बेहतर रहन-सहन हो जाता हैं।

AC के नुकसान। Disadvantage of AC.

  • बिजली का बिल अधिक आने लगता है।
  • त्वचा में रूखापन आ जाता हैं।
  • पर्यावरण पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • श्वसन संबंधी समस्याएं आने लगती हैं।
  • बुखार, सर्दी और साइनस के लक्षणों को बढ़ाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न। FAQs.

प्रश्न1. AC में क्या क्या होता है?
उत्तर - 
  • refrigerant 
  • Evaporator
  • Condensior
  • Compressor
  • Expension valve
  • Thermostat 
  • Fan 
प्रश्न2. क्या AC गर्म हवा भी देता है?
उत्तर - कुछ विशेष प्रकार के AC में ऐसी व्यवस्था होती जो ठंडा और गर्म दोनो हवा दे सकते हैं। सामान्यतः प्रत्येक एसी का कंडेनसर हमेशा गर्म हवा देता है।

प्रश्न3. एसी का टेंपरेचर कितना होना चाहिए?
उत्तर - विशेषज्ञों के अनुसार AC का उपयोग 24°c से 25°c पर करना चाहिए। 

प्रश्न4. सर्दी में एसी काम करेगा?
उत्तर - कुछ विशेष प्रकार के एसी सर्दी और गर्मी दोनो मौसम में काम करते हैं।

प्रश्न5. एसी ज्यादा बिजली की खपत क्यों करता है?
उत्तर - एसी ज्यादा बिजली की खपत इसलिए करता है क्योंकि एसी में कंप्रेसर और दो फैन एक साथ चलते हैं। कुल तीन मोटर एक साथ चलती है।

प्रश्न6. एसी की लाइफ कितनी होती है?
उत्तर - 10 से 12 साल।

प्रश्न7. 1 किलोवाट में कितने एसी चल सकते हैं?
उत्तर - 1KW में .8 टन या 1 टन का 5 स्टार एसी चल सकता है। यदि कोई और लोड न हो तब।

प्रश्न8. सबसे ज्यादा एसी बेचने वाली कंपनी कौन सी है?
उत्तर - वोल्टास। यह TATA के अधीन कंपनी है।

प्रश्न9. क्या एसी से पानी गिरता है?
उत्तर - हां एसी से पानी गिरता है। एसी का इवेपरेटर कमरे में मौजूद हवा की गर्मी को अवशोषित कर लेता है जिससे हवा में मौजूद नमी पानी की बूंद के रूप मे इवेपरेटर की क्वाइल पर धीरे-धीरे इकट्ठा हो जाता है जिसे एक पतले पाइप के माध्यम से बाहर निकाल दिया जाता है।

प्रश्न10. एसी से कमरे को ठंडा कैसे करें?
उत्तर - एसी को ऑन करके सभी खिड़की दरवाजे और पंखे बल्ब आदि को बंद करके कमरे जल्दी ठंडा किया जा सकता है।

प्रश्न11. एसी में कौन सी गैस भरी जाती है?
उत्तर - एसी में फ़्रीऑन और पुरॉन गैस में से कोई एक भरी जाती है। आमतौर पर फ़्रीऑन गैस का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है।

प्रश्न15. सबसे अच्छा कंपनी का एसी कौन सा है?
उत्तर - एसी के मामले में वोल्टास कंपनी का एसी सबसे अच्छा होता है।

प्रश्न13. एसी कुछ देर बाद ठंडा क्यों बंद हो जाता है?
उत्तर - जब एसी का रेफ्रीजरेंट(गैस) खत्म हो जाता है तो अक्सर ये परेशानी देखने को मिलती है। 

प्रश्न14. क्या बारिश में एसी चला सकते हैं?
उत्तर - जी हां बिलकुल चला सकते हैं।

प्रश्न15. सबसे ठंडी गैस कौन सी है?
उत्तर - हीलियम गैस।

प्रश्न16. एसी कितने घंटे लगातार चल सकता है?
उत्तर - AC को आप 24 

निष्कर्ष। Conclusion!
उम्मीद है कि आपको AC से जुड़े लगभग सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। जैसे कि एसी क्या है, एसी कैसे काम करता है, एसी कितने प्रकार का होता है, एसी से क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं। 

इसके अलावा AC से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो हमसे जरूर पूछे। अंत में आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को अपने मित्रो और जान पहचान के लोगो के साथ या किसी व्हाट्सएप ग्रुप ने जरूर साझा करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से ये पता चल सके कि आखिर AC में से इतना ठंडा हवा आता कैसे है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Train में RAC टिकट का मतलब क्या होता है। यह कब कन्फर्म होता है। RAC ka full form.

एक करोड़ में कितने जीरो होते है। How many zero in 1 crore.

Train me D1 D2 D3 D4 kya hota hai. इसका मतलब क्या होता है।

ट्रेन में जनरल डिब्बे की पहचान कैसे करें।ऐसे पहचाने ट्रेन में जनरल डिब्बे को।