जय जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज के इस लेख में हम जानेंगे कि Train me d1 kya hota hai.
इसके पहले वाले लेख में हमने जाना था कि ट्रेन में अपनी सीट कैसे खोजते हैं। यदि अभी तक आपने हमारे इस लेख को नहीं पढ़ा है तो अभी जाकर पढ़ो इस पढ़ने के बाद आपको किसी भी ट्रेन में यात्रा के समय अपनी सीट खोजने में बहुत ही आसानी होगी।
अब आते हैं आज के अपने टॉपिक पर जिसमें हम बात कर रहे हैं कि train me D1 D2 D3 D4 kya hota hai. जब भी हम रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाते हैं तो वहां लगभग सभी ट्रेनों हमें D नाम से बहुत से डिब्बे जरूर दिख जाते हैं, इन्हें देखकर हमारे मन में यह सवाल आता है कि क्या यह जनरल के डिब्बे है या फिर स्लीपर के।
तो आइए जानते हैं कि, train me d 1 kya hota hai. और इसे D से ही क्यों दर्शाया जाता है।
Train me D1 kya hota hai. || Train me D1 D2 3D 4D kya hota hai. D1 coach in train.
इस प्रकार की बोगियां अक्सर आपको छोटी दूरी की ट्रेनों में या फिर इंटरसिटी ट्रेन में दिखाई देंगी ये 2S के अंतर्गत आते है जिसका मतलब होता है Second seating.
इसमें reserved, non ac chair car और unreserved तीनों प्रकार की की सीटें होती है। लेकिन इसमें केवल बैठने के लिए सीट मिलती हैं। जगह मिलने पर फैल सकते हैं 😜
लॉकडाउन में इन सभी डिब्बों में रिजर्व सीट होती थी लेकिन अब इसमें रिजर्व और unreserve दोनो प्रकार की सीटें होती है। कहने का अर्थ है कि इसमें आप स्टेशन से जनरल का टिकट कटा कर भी किसी भी खाली सीट पर बैठ सकते है।
ट्रेन में D नाम वाले डिब्बों की संख्या ट्रेन के प्रकार पर निर्भर करती है किसी ट्रेन में ये D1 D2 तक ही हो सकती है, तो कुछ ट्रेनों में इनकी संख्या बहुत अधिक होती है लगभग D1 D2 D3 D4 D5 D6 D7 D8 D9 या D10 तक हो सकती हैं। या इससे अधिक भी हो सकती है।
यहां Unreserved का मतलब जनरल या चालू टिकट से है अगर आप 2s के अंतर्गत टिकट बुक कर रहे हैं तो आपको इन्हीं डिब्बों में सीटें मिलेंगी, एक तरह से हम यह भी कह सकते हैं कि ट्रेन में D का मतलब जनरल हो सकता है। किसी भी ट्रेन में जनरल डिब्बे की पहचान क्या होती है जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
इसे D से क्यों दर्शाया जाता है।
इसे D से इसलिए प्रदर्शित किया जाता है क्योंकि A से एसी को B से सेकंड और थर्ड क्लास एसी को तथा C से चेयर कार को प्रदर्शित किया जाता हैं, और इन सबसे बाद आता है जनरल इसलिए इसे D से प्रदर्शित किया जाता है। जनरल को GS से भी प्रदर्शित किया जाता है।
Train me DL kya hota hai. DL coach in train.
इसमें बैठने तथा सामान रखने की भी व्यवस्था होती हैं dl हमेशा ट्रेन के पीछे गार्ड केबिन से ठीक पहले जुड़ा होता हैं।
Conclusion!
अब आप लोगो को क्लियर हो गया होगा कि train me d1 kya hota hai। Train me d1 ka matlab kya hota hai. अगर आपके मन मे ट्रेन से जुड़ी कोई भी सवाल है तो हमसे जरूर पूछे।
>इन्हें भी पढ़ें!
∆ 1 यूनिट बिजली कितना होता है। 1unit in watt.
टिप्पणियाँ