Electrical और Electronics में क्या अंतर है। टॉप 10 अंतर हिंदी में।
जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग Hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम इस लेख में जानेंगे कि इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में क्या अंतर है। इनका उपयोग कहा कहा किया जाता हैं, इसके पहले हमने जाना था कि Ac और DC current में क्या अंतर होता है, यदि आपने अभी तक इस लेख को नही पढ़ा है अभी जाकर पढ़े इसमें आपको बहुत सी अच्छी जानकारी मिलेगी।
हम सब अपने निजी जीवन में हर समय electrical और electronics दोनो का उपयोग कर रहे हैं जैसे- मोबाइल, बल्ब, टीवी, ट्रांसफार्मर आदि। इनमें से कुछ इलेक्ट्रिकल और कुछ एक्ट्रॉनिक्स उपकरण हैं लेकिन जब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में अंतर की बात आती है तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं, लेकिन अब यह परेशानी आपको नहीं होगी क्योंकि आज के इस लेख में हम जानेंगे कि इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में क्या अंतर है।
इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में अंतर। Difference between electrical and Electronics
इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में अंतर जानने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि Electrical क्या होता है और इलेक्ट्रॉनिक्स क्या होता है इसलिए यहां पर हमने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स की परिभाषा को अंतर के रूप में स्पष्ट किया है।
मानक व क्रम | इलेक्ट्रिकल | इलेक्ट्रॉनिक्स |
---|---|---|
1.परिभाषा | इसे उस उपकरण के रूप में परिभाषित किया गया है जो किसी कार्य करने के लिए विद्युत ऊर्जा का उपयोग करता है। | वह उपकरण जो किसी विशेष कार्य को करने के लिए इलेक्ट्रॉनों के प्रवाह को नियंत्रित करता है, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रूप में जाना जाता है। |
2. धातु का उपयोग | कॉपर और एल्युमिनियम जैसी धातुओं का उपयोग करंट के चालन के लिए किया जाता है। | सेमीकंडक्टर सामग्री जैसे सिलिकॉन, जर्मेनियम आदि। |
3.रूपांतरण | विद्युत ऊर्जा को ऊर्जा के अन्य रूपों में परिवर्तित करें। | विशेष कार्य को करने के लिए विद्युत ऊर्जा का उपयोग करता है |
4. प्रचालन धारा | प्रत्यावर्ती धारा | दिष्ट धारा |
5. वोल्टेज | अधिक वोल्टेज | कम वोल्टेज |
6. उपयोग | यांत्रिक कार्य करने के लिए। | कमजोर सिग्नल को बढ़ाने के लिए या सूचना को कोडिंग और डिकोड करने के लिए |
7. प्रतिक्रिया | तेज प्रतिक्रिया | धीमी प्रतिक्रिया |
8. स्थान | यह अधिक स्थान घेरता है | यह काम स्थान घेरता है |
9. सुरक्षा | कम सुरक्षित है | अधिक सुरक्षित है |
10. उदाहरण | ट्रांसफार्मर, मोटर, जनरेटर आदि। | ट्रांजिस्टर, डायोड, माइक्रोप्रोसेसर, फ्लिप-फ्लॉप, एम्पलीफायर, आदि। |
इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में अन्य अंतर
- Electrical उपकरण AC और Electronics उपकरण DC current में कार्य करते हैं।
- इलेक्ट्रिकल में भौतिक संपर्क होना आवश्यक होता है जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स कई जगह ऐसा जरूरी नहीं होता है
- इलेक्ट्रिकल में इलेक्ट्रॉन का प्रवाह सोना,चांदी,कॉपर, और एल्यूमीनियम के तारों की सहायता से होता है जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स गैस, लिक्विड, अर्धचलक( सिलिकॉन,जर्मेनियम) आदि की सहायता से होता है।
- इलेक्ट्रिकल उपकरण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अपेक्षा अधिक बिजली की खपत करते हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण इलेक्ट्रिकल उपकरण से अधिक कुशल व सुंदर होते है।
- इलेक्ट्रिकल उपकरण के उदाहरण - पंखा, मोटर, बल्ब, हीटर आदि।
- इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण के उदाहरण - LED, laptop,रेडियो, फोन आदि।
>इन्हें भी पढ़ें!
∆ VFD क्या है। कैसे काम कर है। Full form।
∆ अर्थिंग क्या है। क्यों किया जाता है। यह कितने प्रकार के होते हैं।
∆ AD (ईस्वी) और BC (ईसा पूर्व) में क्या अंतर होता है।
इसी तरह के और लेख पढ़ने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को फॉलो कर सकते। या फिर इस लेख में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करके अन्य महत्वपूर्ण लेख को पढ़ सकते है।
>इन्हें भी पढ़ें!
टिप्पणियाँ