AC और DC में क्या अंतर है। ज्यादा खतरनाक कौन है।

जय हिंद दोस्तों कैसे हैं आप लोग hindimetalk.com पर आपका स्वागत है आज हम बात करने वाले हैं AC और DC करेंट के बारे मे हम इस लेख में जानेंगे कि AC और DC में क्या अंतर है और उनका उपयोग कहां किया जाता है।

आप लोग विद्युत धारा के विषय में तो जानते ही हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यह कितने प्रकार की होती हैं और इन में क्या अंतर होता है यदि नहीं तो पढ़ते रहिए आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी

विद्युत के प्रकार। Types of electricity.

सबसे पहले आप इस बात का ध्यान रखिए किअभी हम लोग केवल विद्युत की बात कर रहे हैं विद्युत धारा की नही। आपको बता दे की विद्युत दो प्रकार की होती है।
  1. Static electricity
  2. Dynamic electricity
आम तौर पर हम लोग केवल Dynamic electricity का ही उपयोग करते हैं इसे current electricity व हिंदी में विद्युत धारा भी कहते है और विद्युत धारा दो प्रकार के होते है।
1. Ac current (प्रत्यावर्ती धारा)
2. Dc current (दिष्ट धारा)

AC और DC का फुल फॉर्म क्या होता है। full form of AC and DC.

1. Ac current full form
Alternating current. (प्रत्यावर्ती धारा)

2. DC current full form
Direct current. (दिष्ट धारा)

एसी और डीसी करंट में क्या अंतर है? | AC and DC current difference in hindi.

ac-aur-dc-me-kya-anter-hota-hai.
1.पहचान
  • हमारे घरों में जो बिजली ट्रांसफॉर्मर से होकर आती है वह AC current (प्रत्यावर्ती धारा) होता हैं। 
  • बैटरी से जो धारा प्राप्त होती है वह DC current (दिष्ट धारा) होती है।

 2.समय के साथ परिवर्तन।
  • AC current समय के साथ बदलती रहती है। 
  • डीसी करंट स्थिर रहता है।
3.आवृत्ति।
  • AC करंट में फ्रीक्वेंसी होती है। भारत में 50Hz होती हैं।
  • DC करंट में कोई फ्रिकवेंसी नहीं होती है।
4.उत्पादन।
  •  AC current करंट को अल्टरनेटर के द्वारा उत्पन्न किया जाता है।
  • DC current को डीसी जनरेटर के द्वारा उत्पन्न किया जाता है।
5.परिर्वतन।
  • AC धारा को DC धारा में बदलने के लिए रेक्टिफायर(डायोड) का उपयोग किया जाता है। 
  • DC धारा को AC में बदलने के लिए इनवर्टर का उपयोग किया जाता है।
6.ट्रांसफार्मर।
  • ट्रांसफार्मर AC current (धारा) में काम करता है 
  • ट्रांसफॉर्मर DC करंट में काम नहीं करता है।

8.शक्ति गुणांक।
  • AC करेंट में पावर फैक्टर होता है।
  • DC करेंट में पावर फैक्टर नही होता है।(1कांस्टेंट होता है)
9.टार्मिनल।
  • AC धारा में फेज और न्यूट्रल होता है।
  • DC धारा में पॉजिटिव(+)और निगेटिव(-)होता है।
10. खतरा।

  • AC ज्यादा खतरनाक होता है।
  • DC AC की अपेक्षा कम खतरनाक होता है।

11. उपयोग।
  • AC (प्रत्यावर्ती धारा) current का उपयोग हम अपने घरों में टीवी,फ्रिज,कूलर,पंखा आदि चलाने में करते हैं।
  • DC (दिष्ट धारा) current का उपयोग मोबाइल में ,ट्रिमर में,LED में,टार्च में,इलेक्ट्रिक व्हीकल में करते हैं। 

अगर आप AC DC current में अंतर को और अच्छे से समझना चाहते हैं तो यहां पर आपके लिए एक वीडियो दिया गया है इस वीडियो की सहायता से आप एसी और डीसी में अंतर को बहुत ही आसानी से समझ सकते हैं। 


Q&A.

Ac को Dc में कौन बदलता है?
Ac को Dc में डायोड(rectifier) बदलता है।

DC को AC मे कौन बदलता है?
डीसी को एसी में इनवर्टर द्वारा बदला जाता है।

एसी और डीसी का मतलब क्या है?
एसी का मतलब अल्टरनेट करंट, हिंदी में प्रत्यावर्ती धारा और डीसी का मतलब डायरेक्ट करंट, हिंदी में दिष्ट धारा होता है।

बैटरी में कौन सा करंट होता है?
बैटरी में डीसी करंट होता है।

👇इन्हे भी पढ़े!

निष्कर्ष!
तो उम्मीद है कि आपको यह समझ में आ गया होगा कि एसी और डीसी करंट में क्या अंतर है। यहां पर हमने ac और dc करंट के बारे में और भी बहुत कुछ जाना जैसे AC व DC का फुल फॉर्म क्या होता है एसी और डीसी का का उपयोग कहा किया जाता हैं और भी बहुत कुछ।

 यदि आपको हमारा या लेख अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आप हमसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं या फिर कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके जरूर बताएं हम आपके सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं बस आपके कमेंट का इंतजार है।

धन्यवाद!

लोकसभा और राज्यसभा में क्या अंतर है।

टिप्पणियाँ

prince rajput ने कहा…
bahut hi acchi tarah se btaya gya hai, thanks 👍
Unknown ने कहा…
Wonderful knowledge. Thanks dear

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Train में RAC टिकट का मतलब क्या होता है। यह कब कन्फर्म होता है। RAC ka full form.

ट्रेन में जनरल डिब्बे की पहचान कैसे करें।ऐसे पहचाने ट्रेन में जनरल डिब्बे को।

भारत की मोबाइल कंपनी कौन सी है? Indian mobile company list.

Train me 2s ka matlab| क्या होता है जाने हिंदी में।